Pratahkal - Mumbai News Update - Eknath Shinde
मुंबई : महाराष्ट्र (Maharashtra) के अहमद नगर जिले को अब अहिल्याबाई होलकर (Ahilyabai Holkar) के नाम से जाना जाएगा। सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने जिले के नाम को बदलने का बुधवार को एलान किया। अहिल्याबाई होलकर की जयंती है के मौके पर सीएम शिंदे ने जिले के नाम को बदलने का एलान कर दिया। जिले का नाम बदलने की मांग लगातार की जा रही थी। हाल ही में औरंगाबाद (Aurangabad) का नाम बदलकर 'छत्रपति संभाजीनगर' और उस्मानाबाद का नाम बदलकर 'धाराशिव' किया गया था। बता दें कि इंदौर हवाईअड्डे का नाम 'देवी अहिल्याबाई होलकर हवाईअड्डा' रखा गया है, उनके नाम पर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र (सोलापुर) में दो विश्वविद्यालयों का नाम रखा गया है। उनकी स्मृति में कई सड़कों, इमारतों, सार्वजनिक स्थानों का नामकरण किया गया है।
Editorial

Editorial

Next Story