✕
90 लाख का गोल्ड चुराने वाले अजमेर से गिरफ्तार चोरी के बाद धार्मिक स्थल पर छुपे थे, टिकट बुक करवाते ही पकड़े गए
By EditorialPublished on
जोधपुर (Jodhpur) में मंगलवार को हुई 90 लाख की गोल्ड चोरी (90 lakh gold stolen) के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को अजमेर से गिरफ्तार किया (Two accused arrested from Ajmer) है। पुलिस ने बताया कि दोनों एक टिकट से पकड़े गए। वहीं चोरी किया गोल्ड भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि वारदात में शामिल आरोपी एक नहीं दो थे, जबकि सीसीटीवी (CCTV) में एक ही चोर नजर आ रहा था। शेख फरहाद सोने-चांदी का कारीगर है। यूपी के कानपुर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। वह 3 मह

x

जोधपुर : जोधपुर (Jodhpur) में मंगलवार को हुई 90 लाख की गोल्ड चोरी (90 lakh gold stolen) के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को अजमेर से गिरफ्तार किया (Two accused arrested from Ajmer) है। पुलिस ने बताया कि दोनों एक टिकट से पकड़े गए। वहीं चोरी किया गोल्ड भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि वारदात में शामिल आरोपी एक नहीं दो थे, जबकि सीसीटीवी (CCTV) में एक ही चोर नजर आ रहा था। शेख फरहाद सोने-चांदी का कारीगर है। यूपी के कानपुर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। वह 3 महीने पहले ही जेल से रिहा हुआ था। वहीं दूसरा आरोपी इस्माइल मोडंल रिश्ते में साढू है। डीसीपी अमृता दुहान ने बताया कि दोनों का प्लान था कि वे अजमेर में चोरी करेंगे, लेकिन वे जोधपुर आ गई। 25 मई को जोधपुर आने के बाद रैकी की। रैकी के दौरान ही पहले से चैनल गेट की चाबी चोरी कर डूप्लीकेट चाबी बना ली थी । इसके बाद 29 मई की रात वारदात को अंजाम दिया।
पकड़ा नहीं जाए इसलिए तीन बार बदली शर्ट :
आरोपियों ने चोरी के लिए दुकान में घुसते समय जो शर्ट पहन रखी थी। बाहर आते समय दूसरी शर्ट पहनी और चोरी के बाद शर्ट से अपना चेहरा छुपा कर बाहर निकला ताकि चेहरा पहचान में ना आए। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तब पता चला कि आरोपी सोजती गेट स्थित प्रिया होटल रुके थे। वहां से दोनों निकले और बस स्टैंड पहुंचे। वहां से अजमेर की बस में बैठ कर निकले । डीसीपी ने बताया कि सदर बाजार थानाधिकारी हनुमान सिंह के नेतृत्व में टीमें गठित की गई। मौके पर भी डॉग स्क्वायड एफएसएल की टीमों को बुलाया गया । बस स्टैंड रेलवे स्टैंड तक के रुट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। आरोपी के अजमेर जाने का पता चला तो एक टीम को अजमेर भी भेजा गया। वहीं अजमेर में भी दरगाह थाने के कॉन्स्टेबल हबीब खान को इसका इनपुट देकर वहां भी होटल खंगाले गए ।
टिकट बुक करवाए तो पकड़े गए :
दोनों आरोपी ने अजमेर में ट्रैवल एजेंट को कॉल कर बस से दिल्ली के लिए दो टिकट बुक करवाए। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो अंदाजा लगाया गया कि यह वही आरोपी हो सकते है। ऐसे में पुलिस बस पर आकर तलाशी ली तब दोनों को पकड़ा और दो बैग से पूरा माल 1 किलो 91 ग्राम 31 मिलीग्राम सोने के आभूषण व कटिंग माल बरामद किया। आरोपी शेख फरहाद अली से सोने का कच्चा व कटिंग सोना व कटिंग माल बरामद किया।
यह था मामला :
सदर बाजार थाना क्षेत्र में घोड़ों का चौक में पुरुषोत्तम सोनी व नवरतन सोनी ने 30 मई को चोरी का मामला दर्ज करवाया था । रिपोर्ट में बताया कि उनके दुकान के ताले टूटे थे और काच का दरवाजा भी टूटा मिला था और दुकान से 1 किलो 91 ग्राम 31 मिलीग्राम सोने के आभूषण व कटिंग गायब है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की और 24 घंटे के अंदर अंदर आरोपी को पकड़ा।

Editorial
Next Story
Related News
X
