✕
तेज आंधी व तूफान से विद्युत तंत्र को हुए भारी नुकसान से प्रभावित विद्युत आपूर्ती की समीक्षा
By EditorialPublished on
पिछले दिनों राजस्थान (Rajasthan) के कई जिलों में आए बहुत तेज आंधी, तूफान व बारिश की वजह से विद्युत तंत्र (Electrical system) को भारी नुकसान हुआ है और इस कारण विद्युत आपूर्ती भी प्रभावित हुई है। इस तूफान के कारण बड़ी संख्या में पोल, पावर ट्रांसफार्मर, वितरण ट्रांसफार्मर (Transformer) व लाईने क्षतिग्रस्त हुई है। इस आंधी व तूफान से तीनों डिस्कॉम को लगभग 200 करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। डिस्कॉम (Discom) के अभियन्ता व कर्मचारी दिन-रात युद्धस्तर पर कार्य कर विद्युत तंत्र को हुए नुकसान को ठीक करके प्रभा

x

जयपुर : पिछले दिनों राजस्थान (Rajasthan) के कई जिलों में आए बहुत तेज आंधी, तूफान व बारिश की वजह से विद्युत तंत्र (Electrical system) को भारी नुकसान हुआ है और इस कारण विद्युत आपूर्ती भी प्रभावित हुई है। इस तूफान के कारण बड़ी संख्या में पोल, पावर ट्रांसफार्मर, वितरण ट्रांसफार्मर (Transformer) व लाईने क्षतिग्रस्त हुई है। इस आंधी व तूफान से तीनों डिस्कॉम को लगभग 200 करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। डिस्कॉम (Discom) के अभियन्ता व कर्मचारी दिन-रात युद्धस्तर पर कार्य कर विद्युत तंत्र को हुए नुकसान को ठीक करके प्रभावित बिजली आपूर्ती को बहाल करने के लिए जुटे हुए है और अधिकांश स्थानों पर वितरण तंत्र को ठीक करके विद्युत आपूर्ती बहाल भी कर दी गई है। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी की अध्यक्षता में बुधवार को विद्युत भवन में विभागीय अधिकारियों (Departmental officers) के साथ उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में तेज आंधी व तूफान से विद्युत तंत्र को हुए नुकसान व प्रभावित विद्युत आपूर्ती की डिस्कॉमवार समीक्षा की गई। बैठक में प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा व अध्यक्ष डिस्कॉम्स भास्कर ए. सावंत, ऊर्जा सलाहकार ए. के. गुप्ता, जयपुर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक एन. एस. निर्वाण, जोधपुर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक प्रमोद टांक, ऊर्जा विकास निगम के प्रबन्ध निदेशक एम. एम. रणवा, तीनों डिस्कॉम के निदेशक तकनीकी, मुख्य अभियन्ता व अधीक्षण अभियन्ता सहित प्रसारण निगम के अधिकारी उपस्थित रहे । ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने निर्देश दिए कि तेज आंधी व तूफान की वजह से क्षतिग्रस्त विद्युत तंत्र को जल्दी से जल्दी ठीक करके आगामी दो-तीन दिन में बाधित विद्युत आपूर्ती को बहाल किया निदेशक आर. एन. कुमावत, जाए। जिन जिलों में अधिक अजमेर डिस्कॉम के प्रबन्ध नुकसान हुआ है वहां अन्य जिलों से टीम व आवश्यक सामानभेजकर विद्युत आपूर्ती को बहाल करने के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इसके साथ ही कृषि के क्षतिग्रस्त पोल व लाईन को दुरस्त करे और यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक घर की प्रभावित विद्युत आपूर्ती शीघ्रातीशिघ्र बहाल हो जाए एवं पीएचईडी (PHED) व आवश्यक सेवाओं को सुचारू विद्युत आपूर्ती होती रहे। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही नही बरती जाए। बैठक में बताया गया कि पिछले दिनों आए आंधी व तूफान के कारण तीनों डिस्कॉम क्षेत्र में 33केवी, 11 केवी व एलटी के लगभग 88 हजार पोल, 69 पावर ट्रांसफार्मर, 5853 वितरण ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से 13132 गावों की विद्युत आपूर्ती प्रभावित हुई है। ऊर्जा मंत्री भाटी ने डिस्कॉम के कर्मचारी व अभियन्ताओं द्वारा आपदा प्रबन्धन में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि सभी ने दिन-रात काम करते हुए 33केवी, 11 केवी व एलटी के 42629 पोल, 51 पावर ट्रांसफार्मर व 2736 वितरण ट्रांसफार्मरों को ठीक कर 17863 गांवों की विद्युत आपूर्ती बहाल कर दी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
