✕
'वीर सावरकर' के टीजर पर बोस के पोते को आपत्ति
By EditorialPublished on
भिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) अपनी फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' (Swatantra Veer Savarkar) को लेकर चर्चा में हैं। सावरकर की 140वीं जयंती के मौके पर फिल्म का टीजर जारी किया गया। टीजर में रणदीप हुड्डा ने वीर सावरकर को ऐसा स्वतंत्रता सेनानी बताया है

x

वीर सावरकर : अभिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) अपनी फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' (Swatantra Veer Savarkar) को लेकर चर्चा में हैं। सावरकर की 140वीं जयंती के मौके पर फिल्म का टीजर जारी किया गया। टीजर में रणदीप हुड्डा ने वीर सावरकर को ऐसा स्वतंत्रता सेनानी बताया है, जिसकी ब्रिटिशों को सबसे ज्यादा तलाश थी। साथ ही यह भी दावा किया है कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) वीर सावरकर से प्रेरित थे। इसी बात पर बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि 'क्षमा करें मोस्ट वॉन्टेड नेता और स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस थे। वह एकमात्र फ्रंट-लाइन नेता थे। हुड्डा ने दावा किया कि बोस, भगत सिंह और खुदीराम बोस जैसे साथी स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर से प्रेरित थे, यह बात पूरी तरह गलत है।'

Editorial
Next Story
Related News
X
