Youth commits suicide
उदयपुर : शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी (Financial scarcity) के चलते एक युवक ने विषाक्त सेवन कर आत्महत्या (Suicide) कर ली। पुलिस के अनुसार दीपक (46) पुत्र दयानंद पुरोहित निवासी पुरोहितों की मादड़ी कुछ समय से आर्थिक रूप से परेशान चल रहा था। 5 मई दोपहर को यह घर में अचानक से गिर पड़ा और उल्टी करने लगा। यह देखकर परिजन इसे तत्काल चिकित्सालय (Hospital) लेकर गए, जहां पर भर्ती करवाकर उपचार शुरू किया गया। उपचार के दौरान इस युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर थाने से एएसआई चंदन सिंह मौके पर पहुंचे और मृतक का पोस्टमार्टम (Post mortem) करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया। चिकित्सकों के अनुसार मृतक ने जहरीली वस्तु सेवन कर आत्महत्या की है।
Next Story