Burning gas cylinder
जोधपुर : जोधपुर (Jodhpur) के कापरड़ा पुलिस थाने (Kaprada Police Station) के जवान हरसुख ने सिंधी नगर जाने वाली रोड पर एक मकान में लगी आग में जान पर खेलकर जलते हुए सिलेंडर (Burning gas cylinder) को बाहर फेंक कर बड़े हादसे को टाला। घटना के बाद पुलिसकर्मी की स्थानीय लोग और पुलिस विभाग के अधिकारी भी सराहना कर रहे हैं।
आग थाने से डेढ़ किलोमीटर दूर एक घर में लगी थी। घर के पास में ही एक किराना दुकान भी है। बताया जा रहा है की सिलेंडर से गैस रिसाव होने के चलते तेज गर्मी में अचानक से आग लग गई। आग से कमरे में रखा फिज और अन्य सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही की समय रहते सिलेंडर में लगी आग को बुझा दिया गया। अन्यथा सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो सकता था ।
हादसे में कॉन्स्टेबल हरसुख का हाथ भी मामूली जल गया। हालांकि गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। जान पर खेलकर सिलेंडर की आग बुझाने वाले कॉन्स्टेबल हरसुख सारण ने बताया आज दोपहर 4-30 बजे के करीब टेलीफोन पर सूचना मिली की गांव के सिंधी नगर जाने वाले मार्ग पर रतनाराम चौकीदार के मकान में आग लगी है । इस पर में साथी स्टाफ के साथ तुरंत बाइक पर घटनास्थल पर पहुंचा। वहां जाकर देखा तो मकान में आग लग रही थी। डर के मारे मकान के अंदर रहने वाले लोग सहमे से बाहर खड़े थे।
आग से मकान के एक कमरे में रखा फ्रीज और अन्य सामान जलकर राख हो गया।
पूछने पर पता चला की अंदर गैस का सिलेंडर है। जिसके फटने पर बड़ा हादसा हो सकता था । इस पर तुरंत ही अंदर जाकर सिलेंडर बाहर निकलना जरूरी था ।
मैं शरीर पर एक पानी से भीगी रजाई को डालकर अंदर पहुंचा। अंदर सिलेंडर से आग लग रही थी। तुरंत एक कंबल डालकर उसे बाहर फेंका। बाद में पानी डालकर आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में मेरा हाथ मामूली जल गया, लेकिन सुकून है कि बड़ा हादसा टल गया।

Editorial

Editorial

Next Story