stray dogs caught
नाथद्वारा (प्रातः काल संवाददाता) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की 10 मई को नाथद्वारा यात्रा को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने शहर में बेखौफ घूम रहे आवारा कुत्तों को शिकंजे में करने की शुरुआत रविवार को की। नगर के विभिन्न बाजार चौराहों व गली मोहल्लों में आतंक का पर्याय बन चुके आवारा कुत्तों को काबू में करने के तहत पालिका कर्मचारियों ने नगर में घूम घूम कर कुत्तों को पकड़ कर पिंजरे में कैद किए तथा अज्ञात स्थान पर ले जाकर छोड़ा। ज्ञात रहे कि विगत लंबे समय से नगर में आवारा कुत्तों का आतंक मचा हुआ था जिसके कई लोग शिकार बन चुके थे लेकिन पालिका प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी थी। अब मोदी की यात्रा में सुरक्षा के मद्देनजर आवारा कुत्तों को काबू किया गया।
Next Story