✕
कर्नाटक चुनाव को लेकर राज ठाकरे का बड़ा बयान
By EditorialPublished on
कर्नाटक सरकार अगर मराठी लोगों को परेशान करेगी, मराठी भाषा का गला घोंटने की कोशिश करेगी, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।' ऐसी चेतावनी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने दी हैं। हाल ही में उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर एक बयान दिया है।

x

प्रातः काल संवाददाता मुंबई । 'कर्नाटक सरकार अगर मराठी लोगों को परेशान करेगी, मराठी भाषा का गला घोंटने की कोशिश करेगी, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।' ऐसी चेतावनी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने दी हैं। हाल ही में उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर एक बयान दिया है।
उन्होंने कर्नाटक (Karnataka) चुनाव की पृष्ठभूमि में वहां के मराठी मतदाताओं से भी अपील की। राज ठाकरे ने कहा, 10 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। सीमावर्ती क्षेत्रों में मेरे मराठी मतदाता भाइयों और बहनों से मेरी अपील है कि एकजुट होकर मराठी उम्मीदवार को वोट दें। उम्मीदवार चाहे किसी भी पार्टी का हो, उसे मराठी होना चाहिए और निर्वाचित होने के बाद उसे मराठी भाषा के गला घोंटने और विधानसभा में सालों से मराठी लोगों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ बोलना चाहिए।' राज ठाकरे ने अपील करते हुए कहा, 'सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के पास 10 मई का दिन सही मौका है। अब कर्नाटक में मराठी विधायक ही चुने जाएं, इस बात की जिम्मेदारी वहां रहने वाले मराठी लोगों की हैं। यह आपके और बदले में मराठी भाषा के हित में है। इस अवसर को बर्बाद मत करो।' उन्होंने आगे कहा, 'मेरा मानना है कि आपको अपने राज्य का, राज्य की भाषा और संस्कृति का सम्मान करना चाहिए। कई पीढ़ियों से सीमा क्षेत्र में रहने वाले भाइयों ने यहां की कन्नड़ भाषा और संस्कृति का सम्मान किया है ।' राज ठाकरे ने आगे कहा, 'कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र और कर्नाटक की सीमा को लेकर विवाद शुरू हुआ था । उस दौरान मैंने कहा था कि, दोनों राज्य मूल रूप से समरूप हैं। महाराष्ट्र के कई लोगों के कुलदेवता कर्नाटक में है।

Editorial
Next Story
Related News
X
