Rahul Gandhi and Chief Minister Gehlot

उदयपुर : कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) मंगलवार को उदयपुर (Udaipur) आ रहे है। गांधी और गहलोत सिरोही में आयोजित कांग्रेस (Congress) के संगठनात्मक कार्यक्रम में भाग लेने जाएंगे। इससे पहले कांग्रेस सरकार द्वारा चलाए जा रहे महंगाई राहत कैंप का अवलोकन भी राहुल गांधी करेंगे। जालौर में कांग्रेस का संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इसको लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे है। राहुल गांधी मंगलवार सुबह डबोक स्थित हवाई अड्डे पर आएंगे। यहां पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनका स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार को जयपुर
(Jaipur)
से राजकीय प्लेन से 8.45 बजे डबोक एयरपोर्ट पर आएंगे और राहुल गांधी का स्वागत करेंगे। बताया जा रहा है कि यहां से राहुल गांधी और अशोक गहलोत मावली जाएंगे, जहां पर राहुल गांधी व अशोक गहलोत सरकार की ओर से चलाए जा रहे महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण करेंगे। राहुल गांधी की मावली में संभावित सभा के लिए तैयारियां की जा रही है। इसके लिए मावली में विशालकाय पाण्डाल बनाया रहा है और एक बड़ा स्टेज बनाया जा रहा है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार शाम को जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शर्मा भी मावली पहुँचे और वहां कार्यक्रम व स्थानीय तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही स्थानीय कांग्रेस नेताओं से भी चर्चा की। हालांकि राहुल गांधी की सभा को लेकर असमंजस है।
Editorial

Editorial

Next Story