✕
अश्लील वीडियो बनाया, सगाई तुड़वाई, अब पांच लाख की मांग
By EditorialPublished on
पुलिस कमिश्नरेट में शादी का कार्ड देने आए एक युवक (Youth) ने युवती से मोबाइल नम्बर लेने के बाद डरा- धमकाकर अश्लील वीडियो (Porn Videos) व फोटो बना लिए। युवती की सगाई भी तुड़वा दी (Destroy the engagement of girl) और वीडियो फोटो डिलीट करने के बदले पांच लाख रुपए मांगने लगा। पीड़िता थाने पहुंची और युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
_202305091320415401.jpg)
x
_202305091320415401.jpg)
जोधपुर : पुलिस कमिश्नरेट में शादी का कार्ड देने आए एक युवक (Youth) ने युवती से मोबाइल नम्बर लेने के बाद डरा- धमकाकर अश्लील वीडियो (Obscene Videos) व फोटो बना लिए। युवती की सगाई भी तुड़वा दी (Broke the engagement of girl) और वीडियो फोटो डिलीट करने के बदले पांच लाख रुपए मांगने लगा। पीड़िता थाने पहुंची और युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार एक युवती ने बाड़मेर जिले में कोटड़ा के एक युवक के खिलाफ अश्लील फोटो व वीडियो से ब्लैकमेलिंग (Blackmailing) करने का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि गत फरवरी में रिश्तेदार के साथ आरोपी युवक कार्ड देने के लिए युवती के घर आया था। उसने युवती से मोबाइल नम्बर ले लिए थे। फिर वह उसे कॉल कर दोस्ती का दबाव डालने लगा था। युवती के इनकार करने पर उसने आपस में बातचीत होना बताकर ब्लैकमेल करने की धमकियां दी। फिर उसे वीडियो कॉल किया और अश्लील वीडियो -फोटो बना लिए। गत माह युवती की सगाई हो गई। इसका पता लगा तो आरोपी ने ससुराल वालों को फोन कर सगाई तुड़वा दी थी और शादी करने का दबाव डालने लगा। इनकार करने पर उसने पिता को युवती के अश्लील वीडियो फोटो भेज दिए थे और फिर वायरल (Viral) भी कर दिए थे रिश्तेदार के मार्फत आरोपी से वीडियो-फोटो डिलीट करने का आग्रह किया तो उसने पांच लाख रुपए मांगे।
Next Story
Related News
X

