✕
जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने निर्मित स्कूलों की चाबी सम्भलायी
By EditorialPublished on
को स्मार्ट सिटीमिशन के तहत जयपुर स्मार्ट सिटी (Jaipur Smart City) लिमिटेड, जयपुर (Jaipur) के शिक्षा विकास मिशन (Education Development Mission) के तहत निर्मित राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय, बैसिक मॉडल, जयपुर (दरबार स्कूल) नवीन नाम महात्मा गांधी राजकीय बैसिक मॉडल स्कूल (Mahatma Gandhi Government Basic Model School), तोपखाना, जयपुर का निर्माण 10.35 करोड़ रूपये मे किया जाकर जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) के निर्देशानुसार प्रधानाचार्य उस्मान गनी को योगेश कुमार गुप्ता
_202305091227444551.jpg)
x
_202305091227444551.jpg)
जयपुर : को स्मार्ट सिटीमिशन के तहत जयपुर स्मार्ट सिटी (Jaipur Smart City) लिमिटेड, जयपुर (Jaipur) के शिक्षा विकास मिशन (Education Development Mission) के तहत निर्मित राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय, बैसिक मॉडल, जयपुर (दरबार स्कूल) नवीन नाम महात्मा गांधी राजकीय बैसिक मॉडल स्कूल (Mahatma Gandhi Government Basic Model School), तोपखाना, जयपुर का निर्माण 10.35 करोड़ रूपये मे किया जाकर जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) के निर्देशानुसार प्रधानाचार्य उस्मान गनी को योगेश कुमार गुप्ता, कृष्णावतार रावत के साथ स्मार्ट सिटी लिमिटेड, जयपुर की ओर से श्री नरेन्द्र कुमार गुप्ता, अधिशाषी अभियंता एवं पीएमसी के अभियंता नरेन्द्र कुमार गुप्ता एवं विष्णु खाटवा के साथ संवेदक मैसर्स एसजीबी इन्फ्रालिमिटेड, जयपुर के प्रतिनिधि की उपस्थिति में हस्तांतरित करते हुऐ भवन की चाबी सम्भलायी गई । उल्लेखनीय है कि उक्त भवन में विधार्थियों के अध्ययन हेतु हवा एवं रोशनी से युक्त बडें कमरों एवं विज्ञान के विधार्थियों हेतु प्रयोगशालयों के साथ आर ओ का शुद्ध पानी, छात्र - छात्राओं हेतु अलग-अलग आधुनिकतम शौचालय, सीसीटीवी कैमरों द्वारा सतत् निरीक्षण, स्मार्ट क्लास रूम एवं अग्निशमन सुविधाओं, खुला बड़ा चौक (प्रार्थनास्थल) एवं खेल मैदानों के साथ विधार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने हेतु आधुनिकतम उपकरण लगाये गये है। जिससे कि विधार्थियों को उच्चमान का स्तर की शिक्षा ग्रहण करवायी जा सके।
उक्त भवन का हस्तांतरण होने के साथ भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री राजस्थान, जयपुर द्वारा दिनांक 11.05.2023 को प्रस्तावित है। जिससे की उक्त भवन में विधार्थियों के अध्ययन अबिलंब सुचारू रूप से नवीन भवन में प्रारम्भ हो सकेगा । प्रधानाचार्य ने बताया है कि क्षेत्र का एकमात्र नवीन आधुनिकतम स्कूल भवन बनने के कारण आस-पास के विधार्थियों में नवीन उत्साह होने के कारण विधालय में नामांकरण बढने के साथ आस-पास एवं परकोटा क्षेत्र के आवासियों एवं शिक्षाविज्ञों द्वारा इसे शिक्षा के विकास में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुऐ राजस्थान सरकार एवं जन-प्रतिनिधि विधायक, किशनपोल (जयपुर) श्री आमीन कागजी के साथ जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड, जयपुर का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
