✕
दिगंबर जैन समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों का सम्मेलन आयोजित
By EditorialPublished on
मुंबई दिगंबर जैन सेवा संघ (Digambar Jain Samaj ) के तत्वाधान में विवाह योग्य युवक-युवती सम्मेलन दादर पूर्व में आयोजित हुआ। इसमें 277 युवक युवतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आगाज मनोज छाबड़ा ने किया। भगवान आदिनाथ की छवि के समीप भागचंद पहाड़िया ने दीप जलाया

x

मुंबई । मुंबई दिगंबर जैन सेवा संघ (Digambar Jain Samaj) के तत्वाधान में विवाह योग्य युवक-युवती सम्मेलन दादर पूर्व में आयोजित हुआ। इसमें 277 युवक युवतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आगाज मनोज छाबड़ा ने किया। भगवान आदिनाथ की छवि के समीप भागचंद पहाड़िया ने दीप जलाया। श्वेता चांदीवाल ने युवक युवतियों का परिचय दिया। सम्मेलन पुस्तिका का विमोचन विमल संघी व अतिथियों ने किया।समारोह अध्यक्ष एस.पी.जैन, सेवा संघ अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, महामंत्री कमल गंगवाल, कोषाध्यक्ष वर्धमान कासलीवाल ने संघ के कार्यकलापों की जानकारी दी। गणपत कोठारी, विकास सेठी, उम्मेदमल काला, किरीट दोशी, राजेंद्र कासलीवाल, संयोजक सुरेश हिंसावत, संजीव जवेरी, मीना जैन के साथ अतिथियों का अभिवादन किया गया। संचालन संजय राजा जैन ने किया। आयोजन सफल बनाने उपरोक्त के साथ संयोजक निर्मल टीकमगढ़, मनोज छाबड़ा, मनीष छाबड़ा, सुरेश जैन, श्वेता चांदीवाल एवं पदाधिकारी सक्रिय रहे। यह जानकारी राजमल पेमावत ने दी।
Next Story
Related News
X

