bus fire due to short circuit
चित्तौड़गढ़ / कपासन ( प्रातः काल संवाददाता) । जिले के राशमी क्षेत्र के आरणी गांव के समीप प्रसादी कर लौट रहे यात्रियों को लेकर आ रही निजी बस में शोर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। गनीमत यह रही कि समय रहते सभ यात्री बस से उतर गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। एक निजी ट्रावेल्स बस गंगापुर की ओर से मातृकुण्डिया जा रही थी, जिसमें महिला पुरुषों के साथ कई बच्चे भी सवार थे। इसी दौरान आरणी गांव के समीप बस के केबिन में वायरिंग के शोर्ट होने से आग लग गई। जिसे देखकर चालक ने सभी सवारियों को तुरन्त नीचे उतार दिया। केबिन में लगी आग कुछ ही देर में फैल गई और पूरी बस को चपेट में ले लिया।

Next Story