Dayanand Kanya Vidyalaya
उदयपुर : आर्य समाज हिरणमगरी द्वारा संचालित दयानन्द कन्या विद्यालय (Dayanand Kanya Vidyalaya) का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध समाजसेवी सत्यनारायण आसेंट, विशिष्ट अतिथि रामनिवास गदिया थे। इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं ने रंगारंग कार्यक्रम के साथ गायत्री मंत्र आर्य समाज के नियम आदि प्रस्तुत किये। डा. अमृत लाल तापडिया ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय की मानद निदेशक पुष्पा सिंधी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मंत्री कृष्णकुमार सोनी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र शर्मा ने किया।
Next Story