Golden Temple in Amritsar
अमृतसर : अमृतसर में स्वर्ण मंदिर (Golden Temple in Amritsar) की हेरिटेज स्ट्रीट (Heritage Street) पर सोमवार फिर से धमाका हुआ है। स्वर्ण मंदिर के पास विस्फोट (Blast) की ये लगातार दूसरी घटना है। इसके पहले शनिवार को भी सारागढ़ी पार्किंग के पास एक धमाका हुआ था। इस धमाके में कुछ लोग घायल भी हुए थे। स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) के पास 30 घंटे में हुए 2 धमाकों के बाद लोगों में डर का माहौल दिख रहा है। पुलिस ने इस मामले की जांच तेज कर दी है। घटना के पीछे पैसे के लेनदेन का विवाद होने की भी आशंका जताई गई है, वहीं पुलिस आतंकी (Police terrorist) एंगल से भी इसकी जांच कर रही है। स्वर्ण मंदिर के पास लगातार दूसरे धमाके के बाद एक शीर्ष खुफिया सूत्र ने बताया कि पंजाब के स्वर्ण मंदिर के पास 30 घंटे के भीतर हुए दोहरे धमाके एक कारोबारी विवाद का परिणाम हो सकता है। लेकिन हम आतंकी एंगल से इनकार नहीं कर रहे हैं। स्वर्ण मंदिर के पास एक हेरिटेज स्ट्रीट पर सोमवार सुबह कम तीव्रता वाले विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया, जो उस स्थान के करीब था जहां 6 मई को विस्फोट की सूचना मिली थी। 6 मई को हुए विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया था और कुछ इमारतों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे।
कोई डेटोनेटर नहीं मिला
इलाके से 30 घंटे के भीतर दो धमाकों के बारे में आंकड़े जुटा लिए गए हैं और एजेंसियां विस्तृत जानकारी हासिल कर रही हैं। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा, कोई डेटोनेटर नहीं मिला है और ऐसा लगता है कि विस्फोटक को एक कंटेनर में रखा गया था। यह कहना जल्दबाजी होगी कि विस्फोट किसी की 'शरारत' थी या इसमें कोई आतंकी एंगल है।
फॉरेंसिक टीमें मौके पर कर रहीं जांच
विस्फोट के तुरंत बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंच गई और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। उन्होंने कहा, विस्फोटक बहुत कच्चे तरीके से बनाया गया था और इकट्ठा किया गया था। हालांकि कोई छर्रे का इस्तेमाल नहीं किया गया था, लेकिन तेज आवाज आई थी ।
अधिकारी ने कहा कि इलाके में हुए दो विस्फोटों की वैज्ञानिक जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, हमारी फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है।
Editorial

Editorial

Next Story