✕
महिला दुकानदार को धमकाने व पति से मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
शहर की धानमण्डी थाना पुलिस (Police) ने दुकान में बैठी महिला दुकानदार को धमकाने (Bully the lady shopkeeper) और उसके परिजनों से मारपीट करने के एक आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) किया है। पुलिस के अनुसार संगीता पत्नी दौलतराम शर्मा निवासी नोर्थ आयड़ हाल प्रोपराईटर कोमल कलेक्शन छबीला भैरू मार्ग सिंधी बाजार ने मामला दर्ज करवाया कि वह दुकान में अपने जीजा ठाकुरदास, बहन विजय लक्ष्मी व पुत्री कोमल के साथ बैठी थी।
_202305091327095249.jpg)
x
_202305091327095249.jpg)
उदयपुर : शहर की धानमण्डी थाना पुलिस (Police) ने दुकान में बैठी महिला दुकानदार को धमकाने (Bully the lady shopkeeper) और उसके परिजनों से मारपीट करने के एक आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) किया है। पुलिस के अनुसार संगीता पत्नी दौलतराम शर्मा निवासी नोर्थ आयड़ हाल प्रोपराईटर कोमल कलेक्शन छबीला भैरू मार्ग सिंधी बाजार ने मामला दर्ज करवाया कि वह दुकान में अपने जीजा ठाकुरदास, बहन विजय लक्ष्मी व पुत्री कोमल के साथ बैठी थी।
इस दौरान आरोपी साबिर उर्फ साहिल आया और दुकान के बाहर पड़ी कुर्सी पर बैठकर गालियां देने लगा, उसके जीजा ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट कर गोली मारने की धमकी दी। साथ ही 8-10 ओर लोग आ गए, जिन्होंने भी धक्का-मुक्की की। आरोपी ने उसे धमकाया कि या तो उसे पैसा दे दो या दुकान खाली कर चले जाओ । यह देखकर उसने अपने पति को फोन किया तो उसका पति व जमाई मोहित शर्मा भी आ गए, जिनके साथ भी आरोपी व साथियों ने मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि एक माह पूर्व भी आरोपी ने दुकान का कांच फोड़ दिया था, जिससे उसके भतीजे को चोट आई थी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी मोहम्मद साबिर उर्फ साहिल पुत्र मोहम्मद ईसलादीन अब्बासी निवासी खैरादीवाड़ा को गिरफ्तार किया, जिससे पूछताछ की जा रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
