Ministerial Employees
जयपुर (कासं ) । राजस्थान (Rajasthan) के मंत्रालयिक कर्मचारी विगत 28 दिनों से सामूहिक अवकाश पर है और 21 दिन से जयपुर शिप्रा पथ मानसरोवर डालकर 20000 कर्मचारी बैठे हुए हैं । आज दौसा जिले के मूलनिवासी एवम झुंझुनू जिले में पदस्थापित मंत्रालयिक कर्मचारी स्वर्गीय बाबूलाल मीना की मौत पर महापड़ाव स्थल पर दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक मृतक कर्मचारी को श्रद्धांजलि दी गयी। बताया जाता है कि पंचायती राज विभाग का कर्मचारी कम वेतन होने और उस पर अन्तरजिला स्थानांतरण नियमो में ही प्रतिबंधित होने से परेशान था। मंत्रालयिक कर्मचारियों के मांगपत्र में भी यह मांग है। बाबू विगत 21 दिन से लगातार शिप्रा पथ पर बैठे हैं वर्तमान में 120 डिपार्टमेंट पूरी तरह बंद है। वर्तमान में माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा संचालित बचत राहत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं लेकिन मंत्रालयिक कर्मचारियों के अभाव में उन शिविरों में काम नहीं हो पा रहा है । जनता त्रस्त हो रही है और सरकार ने आंख मूंद रखी है। समकक्ष कर्मचारी संवर्ग एवम सचिवालय के समान वेतन और पदोन्नति अवसरों जैसी 11 सूत्री
मांग पत्र की पूर्ति के लिए लगातार विगत 21 दिन से जयपुर (Jaipur) मैं महापड़ाव डाला जा रहा है। इसी प्रकार रोज अलग- अलग प्रकार के कार्यक्रम जारी करके सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करवा रहे हैं ।
महिला कर्मचारी भी बहुत बड़ी संख्या में रोज सुबह से शाम तक इस महापड़ाव में शामिल होती है। जगदीश चौधरी गगन बाजिया, पंकज जांगीर, सुरेंद्र मीना ने संयुक्त रूप से बताया की आज महासंघ के मंत्रालय साथियों ने ट्विटर वार पर पूरे देश एम राजस्थान में नंबर वन ट्रेंड किया 100000 ट्वीट किए गए। प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी ने बताया कि महापड़ाव मांगो पर निर्णय होने तक जारी रहेगा ।
Editorial

Editorial

Next Story