✕
श्री सत्यनारायण मन्दिर में तीन दिवसीय पाटोत्सव का समापन
By EditorialPublished on
चौबीसा मेवाड़ा ब्राह्मण समाज (Brahmin society) के तत्वावधान में श्री सत्यनारायण मन्दिर (Shri Satyanarayan Temple) का तीन दिवसीय पाटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आचार्य राकेश जोशी, अनिल मेनारिया, अमित जोशी एवं पं. अनुज कुमार तिवारी ने श्री सत्यनारायण भगवान के विग्रह का अभिषेक एवं षोडशोपचार पूजन किया।
_202305081714059752.jpg)
x
_202305081714059752.jpg)
बांसवाड़ा : चौबीसा मेवाड़ा ब्राह्मण समाज (Brahmin society) के तत्वावधान में श्री सत्यनारायण मन्दिर (Shri Satyanarayan Temple) का तीन दिवसीय पाटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आचार्य राकेश जोशी, अनिल मेनारिया, अमित जोशी एवं पं. अनुज कुमार तिवारी ने श्री सत्यनारायण भगवान के विग्रह का अभिषेक एवं षोडशोपचार पूजन किया। सायं सत्य प्रभु की उत्सव प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गयी। गोमतीदेवी जोशी ने भगवान के स्वर्ण आभूषण एवं अन्नकूट स्थाई कोष में 5 हजार रुपये की राशि भेंट की वहीं सत्यनारायण गरबा मंडल ने बांसुरी भेंट की। आरती एवं महाप्रसादी के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष ललित जोशी, जयदीप पुरोहित, मनकामेश्वर जोशी, आनन्द जोशी, ललित मोहन जोशी, कैलाश जोशी, कपिल जोशी, दिनेश जोशी, लक्ष्मीकांत जोशी, गिरीश जोशी एवं अन्य समाज जनों ने सहयोग प्रदान किया।
Next Story
Related News
X

