✕
किशोरी नाडी में गिरी, बचाने के लिए युवक कूदा, दोनों की की मौत
By EditorialPublished on
जिले के झंवर थानान्तर्गत धवा गांव के पास भूतण नाडी (जलाशय) के किनारे कपड़े धोने के दौरान शनिवार दोपहर एक किशोरी नाडी (Teenager pulse) में गिरने के बाद झाड़ियों में फंस गई। उसे बचाने के प्रयास में रिश्तेदार युवक नाडी कूदा, लेकिन दोनों की मौत (Death) हो गई। गोताखोरों ने मशक्कत के बाद शाम को शव बाहर निकाले और फिर मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी रखवाए गए।
_202305081617583876.jpg)
x
_202305081617583876.jpg)
जोधपुर : जिले के झंवर थानान्तर्गत धवा गांव के पास भूतण नाडी (जलाशय) के किनारे कपड़े धोने के दौरान शनिवार दोपहर एक किशोरी नाडी (Teenager pulse) में गिरने के बाद झाड़ियों में फंस गई। उसे बचाने के प्रयास में रिश्तेदार युवक नाडी कूदा, लेकिन दोनों की मौत (Death) हो गई। गोताखोरों ने मशक्कत के बाद शाम को शव बाहर निकाले और फिर मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी रखवाए गए।
थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि बाड़मेर जिले में पचपदरा थानान्तर्गत कुड़ी गांव निवासी लालाराम (19) पुत्र मांगाराम जोगी और समदड़ी निवासी गुड्डी उर्फ काली (16) पुत्री शिवराम जोगी अपने-अपने परिवार के साथ धवा गांव के पास रहते हैं। पास ही भूतण नाडी है, जहां वो नहाते व कपड़े धोते हैं।
दोपहर में गुड्डी कपड़े धोने के लिए नाडी गई, जहां कपड़े धोने के दौरान संभवत संतुलन बिगड़ने से वह नाडी में गिर गई। पास ही कुछ बच्चे भी खड़े थे। गुड्डी के चिल्लाने पर बच्चे भी चिल्लाए । तभी लालाराम वहां आया और किशोरी को बचाने के लिए नाडी में कूद गया । वह भी गहरे पानी में जाकर डूबने लगा।
घरवाले व अन्य लोग वहां आए। उन्होंने दोनों को बचाने का प्रयास किया। फिर पुलिस को सूचित किया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (Deputy Commissioner of Police) (पश्चिम) हरफूलसिंह व सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाडा) जयप्रकाश अटल मौके पर पहुंचे । नागरिक सुरक्षा दल और मालवीय बंधुओं के गोताखोर बुलाए गए। करीब चार-पांच घंटे की मशक्कत के बाद शाम 5.25 बजे लालाराम और शाम 6.10 बजे गुड्डी को बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। जांच के बाद शव मोर्चरी भिजवा दिए गए। शव बाहर निकालने में सिविल डिफेंस के खुमाराम पंवार, हरिराम, ललित, पुनितेश त्रिवेदी, रजत तंवर, दीपक मोयल, दाऊलाल मालवीय, सुनील वाल्मिकी, भरत चौधरी, कमलेश सैन, एमटीओ भरत, सोहनलाल बिश्नोई का योगदान रहा।
शव देख भाई की तबीयत बिगड़ी, बेहोश हुआ :
पुलिस का कहना है कि दोनों मृतका के परिजन बबूल के पेड़ व झाड़ियां काटकर उन्हें जलाते हैं और उनसे कोयला बनाकर बेचने का काम करते हैं। दोनों के पानी में डूबने का पता लगते ही घरवालों में कोहराम मच गया। शाम को शव बाहर निकाले गए तो किशोरी का भाई बेहोश पास ही झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाले दोनों के हो गया। जिसे मुश्किल से संभाला जा सका।

Editorial
Next Story
Related News
X
