✕
सेमारी : ब्लाईंड मर्डर का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में गत दिनों मंगेतर से मिलने जा रहे युवक के साथ मारपीट कर उसकी हत्या करने के मामले में ब्लाईंड मर्डर (Blind murder) का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। मृतक को एक युवती के दो चचेरे भाईयों ने अवैध संबंधों की आशंका पर मृतक की पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी।
_202305081541554013.jpg)
x
_202305081541554013.jpg)
उदयपुर : जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में गत दिनों मंगेतर से मिलने जा रहे युवक के साथ मारपीट कर उसकी हत्या करने के मामले में ब्लाईंड मर्डर (Blind murder) का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। मृतक को एक युवती के दो चचेरे भाईयों ने अवैध संबंधों की आशंका पर मृतक की पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी।
थानाधिकारी दौलत सिंह ने बताया कि 4 मई को शंकरलाल पुत्र पदमा निवासी देपुर फलां पलाया कल्याणपुर ने मामला दर्ज करवाया कि उसका पुत्र पंकज मीणा 3 मई को उसे मसारो की ओबरी में छोडकर सदकडी जाने के लिये कहकर निकला था तथा हेमा नामक लडकी निवासी सदकडी पुल के पास सेमारी से मिलने के लिए जाने की बात कही थी। 3 मई की शाम को करीब 6-7 बजे सेमारी पुलिस ने फोन उसे बताया कि पंकज की बाईक रोड पर खडी है और पंकज बेहोश अवस्था मे रोड़ से दूर पहाडी पर पड़ा हुआ मिला। जिसे सेमारी चिकित्सालय ले जाया गया जहां से एमबी चिकित्सालय उदयपुर (Udaipur) रैफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान पंकज की मौत हो गयी।
मृतक पंकज के शरीर पर गंभीर घाव थे तथा पंकज के सिर के पीछे गहरा घाव व पीठ पर गंभीर चोटो के निशान थे। मृतक के पिता ने शंका जताई की पंकज के साथ मारपीट करने मे पंकज से मिलने वाली लडकी एवं उसके परिजन हो सकते है।
इस पर पुलिस (Police) ने हत्या का मामला दर्ज कर थानाधिकारी के नेतृत्व में एएसआई बच्चूलाल, हैड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, जुलेदार खान, कांस्टेबल नरेन्द्रसिंह, जितेन्द्रसिंह, कर्मवीरसिंह, भरत पाटीदार, हितेश, अशोक कुमार, राजेश कुमार, लोकेश रायकवाल, दिलीप सिंह, लीलाराम की टीम ने जांच करते हुए अनिल पुत्र कांतिलाल मीणा, प्रवीण पुत्र भीमा मीणा निवासी रजोल फलां पारगी कल्याणपुर को गिरफ्तार किया । पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें शंका थी कि उनकी चचेरी बहन के साथ मृतक पकंज के अवैध संबंध है और इसी कारण उसे रास्ते में रोककर उस पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी। पुलिस आरोपियों से शेष आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है ।
Next Story
Related News
X

