Priyanka Gandhi
एक बार फिर चुनाव प्रचार अभियान में कांग्रेस (Congress) की ओर से प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की पूछ बढ़ी है। शुरू में कनार्टक विधानसभा चुनाव (Karnataka assembly elections) में उनसे सीमित चुनाव प्रचार कराने की योजना थी। लेकिन उनके कार्यक्रमों को मिलता अच्छा रेस्पॉन्स देखकर राज्य के दूसरे हिस्सों से उनकी डिमांड आने लगी। इसके बाद प्रियंका गांधी की रैलियों और रोड शो की संख्या बढ़ाकर दो दर्जन के करीब कर दी गई। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की रैलियों की संख्या भी वहां बढ़ाई गई है। हाल के सालों में यह पहला ऐसा चुनाव है, जहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी- दोनों ने मिलकर इतनी बड़ी संख्या में रैलियां की हैं। अब इसका परिणाम क्या होगा, यह 13 मई को पता चलेगा। अगर कांग्रेस जीती तो इसका क्रेडिट तो उन दोनों को ही मिलेगा, लेकिन अगर हारी तो पार्टी उन्हें किस तरह डिफेंड करेगी, यह देखना दिलचस्प होगा।
Next Story