Saina Nehwal

नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2022 (Asian games 2022) के लिए भारतीय बैडमिंटन टीम (Indian badminton team) की घोषणा कर दी गई है। एशियन गेम्स 2022 को कोरोना वायरस (Corona virus) की वजह से पोस्टपोन कर दिया गया था, जो इस साल 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक खेला जाएगा। इन एशियन गेम्स में कुल 20 खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिनमें 10 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल हैं। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी (Indian badminton player) साइना नेहवाल (Saina Nehwal) और पारुपल्ली कश्यप (Parupalli Kashyap) को टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और दुनिया के 9वें नंबर के खिलाड़ी एचएस प्रणय भारतीय बैडमिंटन टीम का नेतृत्व करेंगे।
सिंधु और प्रणय को मिली सीधे एंट्री
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, एचएस प्रणय, मेंस डब्लस जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के अलावा गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली की महिला जोड़ी ने रैंकिंग में टॉप- 20 में होने की वजह से पहले ही इसके लिए क्वालीफाई कर लिया था। उन्हें रैंकिंग के आधार पर एशियन गेम्स 2023 में सीधे एंट्री दी गई है। वहीं बाकी खिलाड़ियों को ट्रायल के आधार पर प्रवेश मिला है। सिंधु का यह सीजन अब तक रहा निराशाजनक : बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में विमेंस सिंगल्स का स्वर्ण पदक जीतने के बाद लंबी चोट के कारण पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधु ने काफी समय तक कोर्ट से दूर रहने के बाद 2023 सीजन में वापसी की । स्विस ओपन में सिंधु ने दूसरे राउंड तक अपनी जगह बनाई थी। हालांकि, इससे पहले उन्हें मलेशिया ओपन, इंडिया ओपन, ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के पहले राउंड में ही हारकर बाहर होना पड़ा था।
सात्विक चिराग भी टीम में शामिल
बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2023 (Badminton asia championship 2023) का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और उनके साथी चिराग शेट्टी भी टीम में शामिल हैं। विमेंस डबल्स इवेंट में गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली की जोड़ी को अश्विनी पोनप्पा और उनकी साथी तनीषा क्रेस्टो की जोड़ी से मदद मिलेगी । गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली की जोड़ी ऑल इंग्लैंड ओपन 2023 के सेमीफाइनल तक पहुंची थी ।
Editorial

Editorial

Next Story