Nitish Kumar
पिछले कुछ दिनों से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) विपक्षी एकता की धुरी बने हुए हैं। समूचे विपक्ष को एक करने की कोशिश में वह ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सहित तमाम नेताओं से मिल रहे हैं। अब इस क्रम में उनकी सबसे अहम मीटिंग ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से होने वाली है। बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते वह नवीन पटनायक से मिलने भुवनेश्वर जा सकते हैं। दरअसल, नवीन पटनायक की नीतीश कुमार से पर्सनल केमिस्ट्री अच्छी रही है। लेकिन अभी तक नवीन पटनायक ने एक बार फिर भी विपक्षी एकता में किसी तरह की रूचि नहीं दिखाई है । वह 'एकला चलो रे की रणनीति पर कायम रहे हैं। इसका राजनीतिक लाभ भी उन्हें मिलता रहा है। भाजपा इसी वजह से उन पर हमलावर नहीं होती है। लेकिन क्या नवीन पटनायक से मिलकर नीतीश कुमार उन्हें अपने स्टैंड में बदलाव लाने है के लिए मना सकते हैं? पटनायक के करीबियों का कहना है कि अभी उनकी पहली और बड़ी प्राथमिकता पार्टी को एक बार फिर राज्य की सत्ता में वापसी कराना है। वहां विधानसभा चुनाव (Assembly elections) लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के साथ ही होते हैं।
Editorial

Editorial

Next Story