✕
मेवाड़ क्षेत्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न
By EditorialPublished on
मेवाड़ क्षेत्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा (Brahmin Mahasabha) के 7 जिलों का दायित्व ग्रहण समारोह संगम रोड स्थित दीपक वाटिका में संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने बताया शेल्बी हॉस्पिटल अहमदाबाद (Ahmedabad) और गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज चित्तौड़ के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क मेडिकल (Medical) जांच शिविर का उद्घाटन किया गया ।
_202305081535598471.jpg)
x
_202305081535598471.jpg)
चित्तौड़गढ़ : मेवाड़ क्षेत्रीय गुर्जर गौड़ (Mewar Kshetriya Gurjar Gaur) ब्राह्मण महासभा (Brahmin Mahasabha) के 7 जिलों का दायित्व ग्रहण समारोह संगम रोड स्थित दीपक वाटिका में संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने बताया शेल्बी हॉस्पिटल अहमदाबाद (Ahmedabad) और गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज चित्तौड़ के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क मेडिकल (Medical) जांच शिविर का उद्घाटन किया गया । शिविर में ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, स्पाइन सर्जन, न्यूरोलॉजिस्ट, स्थानीय फिजियोथैरेपिस्ट डॉ मोनालिसा और डॉ सोनू प्रजापत ने सेवाएं दी। संदीप बोहरा ने बताया कि कार्यक्रम में अमरकंठ उपाध्याय ने 7 जिलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराकर महर्षि गौतम के नाम की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपाध्याय, डॉ लखन शर्मा, गोपी किशन शर्मा, सत्यनारायण पंचोली, लादू लाल शर्मा, शिरीष त्रिपाठी आदि थे। कार्यक्रम में संत अतिथि के रूप में मुंगाना धाम से चेतन दास महाराज थे।
Next Story
Related News
X

