Unique initiative on son's marriage
जोधपुर : जोधपुर (Jodhpur) शहर के निकट अधिकारी में सेवानिवृत्त सूबेदार के बेटे की शादी (Marriage) में 363 पेड़ लगाकर खेजड़ी शहीदों को याद किया गया और पर्यावरण संरक्षण (Environment protection) का संदेश दिया गया। जोधपुर शहर के नजदीक डिगाड़ी में एक सेवानिवृत्त (Retired) सूबेदार ने अपने बेटे की शादी में अनूठी पहल की है। पर्यावरण सेवकों की झूठा नहीं छोड़ने, प्लास्टिक का बिल्कुल भी उपयोग नहीं करने और नशा छुड़वाने की मुहिम को तो अपनाया ही है। साथ ही खेजड़ी शहीदों की याद में सरकारी स्कूल में 363 मेहमानों के हाथों से 363 पौधारोपण भी करवाया गया। दरअसल सेवा निवृत्त सूबेदार बीरमाराम विश्नोई के पुत्र शारीरिक शिक्षक अनिल कुमार का विवाह रविवार को हुआ। इस दौरान धरती की सेहत बचाने व जलवायु परिवर्तन के खतरे को कम करने तथा समाज सुधार के लिए पर्यावरण सेवक शिक्षकों की टीम ओमप्रकाश विश्नोई के साथ मिलकर मुहिम चलाई गई। साथ ही पौधारोपण के प्रति जागरूकता लाने के लिए खेजड़ी शहीदों की याद में राजकीय स्कूल में 363 मेहमानों के हाथों से पौधे भी लगवाए गए। शिक्षक पर्यावरण टीम प्रभारी ओमप्रकाश विश्नोई कानासर ने बताया कि 7 मई 2023 को दिन में जोधपुर के डिगाडी क्षेत्र में बीरमाराम विश्नोई के पुत्र शरीरिक शिक्षक अनिल के विवाह सम्मारोह में नशे की मनुहार नहीं करने व सिंगल यूज प्लाष्टिक का प्रयोग नही करने की शर्त पर वरिष्ठ अध्यापक इंग्लिश ओम प्रकाश विश्नोई कानासर, वरिष्ठ अध्यापक इंग्लिश मोहनराम कालीराणा, पूर्व तकनीकी शिक्षा निदेशक दरियाव सिंह यादव, जगराम मांजू झिपासनी, सब इंस्पेक्टर सुखराम सिंगड़, मोरिया प्रधानाचार्य हेतराम सियाग, एयरफोर्स सेवा निवृत्त अधिकारी भागीरथ राम जांगू भाखरी, वरिष्ठ अध्यापक गणित मदन पलीना, स्टेट अवार्डी शिक्षक पेमाराम राणेरी, भरमलराम गोदारा भाखरी के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण प्रदर्शनी लगाकर ताम्बे के लोटों जलपान करवाया तथा सम्पूर्ण कार्यक्रम को जूठन मुक्त रखा। दूल्हा दुल्हन को कपड़े की थैली, पौधे भेंटकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बालविवाह रोकने व समाज में शिक्षा पूर्ण करने के बाद सामूहिक विवाह आयोजित करने की अपील की। महिलाओं ने इस मुहिम की विशेष सरहाना करते हुए पूर्ण सहयोग करने का पक्का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर लाडनूं विधायक मुकेश भाखर, उपजिला प्रमुख विक्रमसिंह, प्रधानाचार्य सोहनराम सियाग, भामाशाह ओपी धायल, समाज सेवी महिराम, श्रीराम मांजू और अन्य मौजूद रहे।
Editorial

Editorial

Next Story