✕
चाकू से हत्या का प्रयास करने में 2 गिरफ्तार
By EditorialPublished on
उदयपुर. नगर संवाददाता | जिले की पाटिया थाना पुलिस ने आपसी विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर हत्या का प्रयास करने में दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

x

उदयपुर. नगर संवाददाता | जिले की पाटिया थाना पुलिस ने आपसी विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर हत्या का प्रयास करने में दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी उम्मेदीलाल ने बताया कि मार्शल पुत्र (Martial son) नान भगोरा निवासी गदुनिया पाटिया ने मामला दर्ज करवाया कि 8 मार्च को प्रदीप पुत्र रामलाल बोडात व अन्य ने भाई विशाल व उसके पिता नानजी पर चाकू से ताबडतोड वार कर दिए। जिस पर भाई विशाल के सिर में व पापा के पेट में चाकू लगा और गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पर मामला दर्ज कर थानाधिकारी के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल अजीतसिंह, दानवीरसिंह, विरेन्द्र कुमार, महेन्द्र सिंह, घनश्याम, प्रकाश की टीम ने कार्यवाही करते हुए प्रदीप पुत्र रामलाल बोड़ात व कालूराम पुत्र नाथा बोडात निवासी रेटडा पाटिया को कडीयानाला देमत के जंगलों से गिरफ्तार किया ।
Next Story
Related News
X

