✕
'सीएम हाउस के लिए मैंने मंगवाया था फर्नीचर'
By EditorialPublished on
महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) ने मंडोली जेल से ही दिल्ली (Delhi) एलजी को पत्र लिखा है। चंद्रशेखर ने सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) के सरकारी आवास में सजावट के सामान की खरीद की जांच की मांग की है। सुकेश ने दावा किया है कि सीएम केजरीवाल ने बड़ी संख्या में महंगी चीजें खरीदीं। आरोप है कि सीएम हाउस के लिए केजरीवाल ने राल्फ लॉरेन, विजनेयर जैसी कंपनियों के सामान लाखों रूपये में खरीदे थे।
_202305071213165875.jpg)
x
_202305071213165875.jpg)
नई दिल्ली : महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) ने मंडोली जेल से ही दिल्ली (Delhi) एलजी को पत्र लिखा है। चंद्रशेखर ने सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) के सरकारी आवास में सजावट के सामान की खरीद की जांच की मांग की है। सुकेश ने दावा किया है कि सीएम केजरीवाल ने बड़ी संख्या में महंगी चीजें खरीदीं। आरोप है कि सीएम हाउस के लिए केजरीवाल ने राल्फ लॉरेन, विजनेयर जैसी कंपनियों के सामान लाखों रूपये में खरीदे थे।
इसके अलावा केजरीवाल पर एक दक्षिण भारतीय व्यवसायी से चांदी के क्रॉकरी सेट 90 लाख रूपयों में खरीदने का आरोप है सुकेश ने दावा किया कि रिनोवेशन के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद सुकेश से महंगे फर्नीचर और बिस्तर खरीदे थे जो कि फिलहाल जांच के दायरे में हैं।
सुकेश ने कहा, केजरीवाल और सत्येंद्र जैन द्वारा व्यक्तिगत रूप से फर्नीचर (Furniture) का चयन उन तस्वीरों के आधार पर किया गया था जो मैंने केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को व्हाट्सएप और फेस टाइम चैट के जरिए भेजे थे। पत्र में कहा गया, 15 प्लेट और 20 चांदी के गिलास कुछ मूर्तियां और कई कटोरे, चांदी के चम्मच, आधिकारिक आवास पर पहुंचाए गए।
45 लाख की डाइनिंग टेबल
सुकेश ने पत्र लिखकर आरोप लगाया कि सीएम केजरीवाल को मैंने खुद फर्नीचर पहुंचाया। जैतून के हरे रंग का गोमेद पत्थर से बना 12 सीटर डाइनिंग, जिसकी कीमत 45 लाख थी।
केजरीवाल ने खरीदे लाखों के फर्नीचर
केजरीवाल ने अपने बेडरूम के लिए और बच्चे के बेडरूम के लिए 34 लाख की ड्रेसिंग टेबल खरीदी। आरोप (Blame) के मुताबिक केजरीवाल ने अपने घर में 18 लाख के 7 शीशे खरीदे। इसके अलावा गलीचे, चादरें, तकिए राल्फ लॉरेन से कुल 30 टुकड़े खरीदे जिनकी कीमत कभी 28 लाख रूपये है। साथ ही 45 लाख मूल्य की 3 दीवार घड़ियां खरीदी गई।
'केजरीवाल के लिए मैंने खरीदे फर्नीचर'
सुकेश ने कहा कि ये सब फर्नीचर मैंने मुंबई और दिल्ली (Delhi) से बिलिंग पर खरीदे थे, क्योंकि ये सभी फर्नीचर इटली और फ्रांस से मंगाए गए थे। सुकेश ने कहा सभी फर्नीचर सीधे अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर पहुंचाए गए और मेरे कर्मचारी ऋषभ शेट्टी द्वारा आवास में रखवाए गए।
सीएम आवास की मरम्मत को लेकर भाजपा हमलावर
गौरतलब है कि भाजपा ने दिल्ली सरकार पर कोविड महामारी के दौरान अरविंद केजरीवाल के आवास की मरम्मत पर 45 करोड़ रू. खर्च करने का आरोप लगाया है केजरीवाल के आवास के नवीनीकरण पर 1 करोड़ों खर्च किए जाने की खबरों के मद्देनजर दिल्ली एलजी ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को सभी प्रासंगिक रिकॉर्ड सुरक्षित करने, रिकॉर्ड की जांच करने और एलजी के अवलोकन के लिए 15 दिनों के भीतर एक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया ।

Editorial
Next Story
Related News
X
