✕
शीजान खान की एंट्री से खफा तुनिषा की मां, चैनल को भेजा लीगल नोटिस
By EditorialPublished on
खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) शो को लेकर तैयारियां चल रही हैं और जल्द ही ये शो फैंस के बीच हाजिर होगा। शो में कंटेस्टेंट्स के नाम की घोषणा हो गई है जिसमें शीजान खान (Sheezan Khan) का नाम भी शामिल है। शीजान खान कुछ समय पहले तुनिषा सुसाइड केस (Tunisha Suicide Case) में फंसे थे जिसमें पुलिस ने उनसे पूछताछ भी की थी।

x

मुंबई । खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) शो को लेकर तैयारियां चल रही हैं और जल्द ही ये शो फैंस के बीच हाजिर होगा। शो में कंटेस्टेंट्स के नाम की घोषणा हो गई है जिसमें शीजान खान (Sheezan Khan) का नाम भी शामिल है। शीजान खान कुछ समय पहले तुनिषा सुसाइड केस (Tunisha Suicide Case) में फंसे थे जिसमें पुलिस ने उनसे पूछताछ भी की थी। अब तुनिषा शर्मा की मां ने खतरों के खिलाड़ी शो में शीजान खान को लेने के बाद चैनल को लीगल नोटिस (Legal Notice) भेज दिया है।
टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मां वनीता शर्मा ने शो के चैनल को लीगल नोटिस भेज दिया है लेकिन चैनल ने ऐसी किसी रिपोर्ट्स से नकारा है। इसके अलावा शो की शूटिंग करने विदेश जाने के लिए शीजान खान ने कोर्ट से अपना पासपोर्ट वापस मांगा था जो उन्हें दे दिया गया था। इसपर भी वनीता की तीखी प्रतिक्रिया आई थी। उन्होंने कहा था कि एक एक संगीन मामले में फंसे आरोपी को अपने शो में शामिल कर के चैनल दुनिया को क्या संदेश देना चाहता है।
- विनती के बाद भेजी लीगल नोटिस
तुनिषा की मां ने चैनल से दरख्वास्त की थी कि वे दोषी साबित होने तक शीजान को शो का हिस्सा ना बनाएं और उन्हें ग्लोरिफाई ना करें। लेकिन शो की तरफ से इसपर कोई प्रतिक्रिया ना आने पर वनीता ने कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला लिया है और सीधा चैनल को लीगल नोटिस भेज दी है। अब देखने वाली बात होगी कि रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरों के खिलाड़ी के 13वें सीजन में शीजान खान का भविष्य क्या होगा।
- 2 महीना शीजान ने जेल में बिताए
वहीं तुनिषा शर्मा सुसाइड केस की बात करें तो एक्ट्रेस के सुसाइड के पास पूरी टीवी इंडस्ट्री दहल गई थी और किसी को यकीन भी नहीं हुआ था। ऐसी रिपोर्ट्स थी कि तुनिषा का शो के लीड एक्टर शीजान खान संग अफेयर चल रहा था। एक्ट्रेस की मां ने भी शीजान पर आरोप लगाए थे और उन्हें अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार बताया था।

Editorial
Next Story
Related News
X
