✕
जयशंकर ने पाक को धो डाला
By EditorialPublished on
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गोवा में अपने पाकिस्तानी (Pakistan) समकक्ष बिलावल भुट्टो के सामने आईना रख दिया। मंच था शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक का। सामने बिलावल बैठे थे और जयशंकर ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की हुंकार भरी।

x

पणजी (एजेंसी) । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गोवा में अपने पाकिस्तानी (Pakistan) समकक्ष बिलावल भुट्टो के सामने आईना रख दिया। मंच था शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक का। सामने बिलावल बैठे थे और जयशंकर ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की हुंकार भरी।
जयशंकर ने कहा, आतंकवाद की समस्या जस की तस बनी हुई है। हमारा मानना है कि आतंकवाद को किसी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता और इसके हर रूप को रोका जाना चाहिए, जिसमें सीमापार आतंकवाद भी शामिल है। आतंकवाद से मुकाबला एससीओ के मूल उद्देश्यों में से एक है । जयशंकर जब बिलावल को आइना दिखा रहे थे, उस समय सामने चीन के विदेश मंत्री क्विन गेंग भी मौजूद थे। चीन ने हाल के सालों में पाकिस्तान से हाथ मिलाकर भारत के लिए मुश्किलें खड़ी की हैं। एससीओ के मंच से जयशंकर ने इन दोनों देशों को साफ समझा दिया कि भारत आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध है।
जयशंकर ने कहा कि जब दुनिया कोविड- 19 महामारी और इसके प्रभावों से निपटने में लगी थी, आतंकवाद की समस्या ज्यों की त्यों बनी रही। उन्होंने चेतावनी दी कि आतंकवाद की अनदेखी करना हमारे सुरक्षा हितों के लिए नुकसानदेह होगा ।
विदेश मंत्री ने बताया, एससीओ की हमारी अध्यक्षता के तहत, हमने 100 से अधिक बैठक और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किये जिनमें 15 मंत्री स्तरीय बैठकें शामिल हैं। जयशंकर ने कहा कि एससीओ के मॉडर्नाइजेशन को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। उन्होंने सदस्य देशों का सहयोग मांगा अंग्रेजी को एससीओ की तीसरी आधिकारिक भाषा घोषित किया जा सके। भारत लंबे वक्त से इसकी मांग कर रहा है।

Editorial
Next Story
Related News
X
