✕
कान्स में डेब्यू करेंगी अनुष्का शर्मा ?
By EditorialPublished on
बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) कान्स में डेब्यू कर सकती हैं। जल्द ही कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 का आगाज होने जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार इस बार यह आयोजन 16 मई से 27 मई के बीच है। इस फेस्टिवल का इंतजार फैंस के साथ-साथ फैशन क्रिटिक्स भी करते हैं

x

बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) कान्स में डेब्यू कर सकती हैं। जल्द ही कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 का आगाज होने जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार इस बार यह आयोजन 16 मई से 27 मई के बीच है। इस फेस्टिवल का इंतजार फैंस के साथ-साथ फैशन क्रिटिक्स भी करते हैं। बता दें इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा रेड कार्पेट में डेब्यू कर सकती हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली ने फ्रांस दूतावास इमैनुएल लेनिन से मुलाकात की है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। साथ ही इस फोटो को खुद फ्रांस के एम्बेसडर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए फ्रांस के एम्बेसडर ने लिखा है अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli) से एक सुखद मुलाकात। मैंने विराट और टीम इंडि को आगामी टूर्नामेंटों के लिए शुभकामनाएं दीं और Cannes Film Festival में अनुष्का की यात्रा पर चर्चा की। अनुष्का शर्मा ने 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली से इटली में शादी की, उन्होंने पिछले साल जनवरी में बेटी वामिका को जन्म दिया।' चकदा एक्सप्रेस' फिल्म से चार साल बाद अनुष्का शर्मा एक्टिंग में कमबैक कर रही हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
