2700 crore GST Scam
सूरत (एजेंसी) । गुजरात (Gujrat) के सूरत (Surat) में 1500 डमी कंपनियां बनाकर 2700 करोड़ की जीएसटी घोटाला (2700 Crore GST Scam) करने वाला मास्टरमाइंड पकड़ा गया है। आरोपी ने केमिकल और कवाड़ के व्यापार के नाम पर फर्जी बिलिंग की। इस मास्टरमाइंड ने अकेले 901 करोड़ का जीएसटी घोटाला किया। इसके पूरे रैकेट में 35 लोग शामिल हैं। इनमें से 19 को पकड़ा जा चुका है, जबकि 16 अभी भी फरार हैं। जीएसटी घोटाले के मास्टरमाइंड सुफियान कापडिया को सूरत पुलिस की इकोनॉमिक सेल ने गुरूवार को गिरफ्तार किया। सुफियान ने ही जीएसटी चोरी की शुरूआत की थी।
उसके बाद उसने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर डमी कंपनियां बनाई और फर्जी बिलिंग कर इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया था । जीएसटी घोटाले में करोड़ों रूपए लेकर उसे किस इस्तेमाल किया है, यह अभी नहीं पता चल सका है। पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार कई लोगों के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एबी एंटरप्राइज, बारिया एंटरप्राइज, गणेश एंटरप्राइज, जय अंबे एंटरप्राइज जैसी कई डमी कंपनी खोली गई हैं। जीएसटी लाइसेंस लेकर उस फर्म के नाम बैंक अकाउंट खुलवाया गया है। बैंक अकाउंट का उपयोग गैर कानूनी तरीके से व्यापार कर इनपुट टैक्स क्रेडिट ली गई।
  • 15 राज्यों में भी 250 से अधिक फर्जी कंपनियां रजिस्टर्ड
एसीपी वीरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों ने 250 से अधिक कंपनियां गुजरात से बाहर 15 राज्यों में अलग-अलग रजिस्टर्ड कराईं। सबसे पहले इस रैकेट में शामिल उस्मान को भावनगर से गिरफ्तार किया गया। था। वह भावनगर और सूरत से जीएसटी चोरी गैंग ऑपरेट करता था। इस घोटाले का मुख्य सूत्रधार सुफियान कापडिया फरार चल रहा था, जिसे इकोनॉमिक सेल ने सूरत से गिरफ्तार कर लिया है। सुफियान ने सूरत में 8 फर्जी कंपनियां बनाई थीं।
Editorial

Editorial

Next Story