✕
अनोखी शादी: ट्रैक्टर चलाकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा 51 ट्रैक्टर पर निकली बारात
By EditorialPublished on
राजस्थान (Rajasthan) में भी कई जगह हेलीकॉप्टर से बारात ले जाने एवं दुल्हन को घर लाने के समाचार पढ़ने-सुनने को मिलते हैं। लेकिन इसके विपरीत भोपालगढ़ क्षेत्र में 51 ट्रैक्टरों (Tractors) के साथ निकली बारात हर किसी की जुबान पर चर्चा का विषय बन गई। अनूठी बारात में न तो महंगी गाड़ियों का लंबा- चौड़ा काफिला था और न ही दिखावे के लिए कोई जतन किए। लेकिन इसके बावजूद भी यह बारात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
_202305041712368130.jpg)
x
_202305041712368130.jpg)
जोधपुर : राजस्थान (Rajasthan) में भी कई जगह हेलीकॉप्टर से बारात ले जाने एवं दुल्हन को घर लाने के समाचार पढ़ने-सुनने को मिलते हैं। लेकिन इसके विपरीत भोपालगढ़ क्षेत्र में 51 ट्रैक्टरों (Tractors) के साथ निकली बारात हर किसी की जुबान पर चर्चा का विषय बन गई। अनूठी बारात में न तो महंगी गाड़ियों का लंबा- चौड़ा काफिला था और न ही दिखावे के लिए कोई जतन किए। लेकिन इसके बावजूद भी यह बारात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। क्योंकि इस बारात में गाड़ियों के काफिले की जगह किसानों का हमदम कहलाने वाले 51 ट्रैक्टरों का काफिला था और खुद दूल्हा भी ट्रैक्टर पर बैठकर अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंचा था। ऐसी अनूठी बारात जब भोपालगढ़ बस स्टैंड से गुजरी, तो हर कोई इसे देखने लगा और सभी ने किसान परिवार के दूल्हे की इस बारात की जमकर प्रशंसा भी की। अनूठी बारात को देखने के लिए बड़ी संख्या में आसपास के लोग उमड़ पड़े। करीब एक किलोमीटर लंबा ट्रैक्टरों का काफिला जहां से भी गुजरा, तो ग्रामीण, महिलाएं व बच्चे भी इसे देखते रहे। यह अनूठी बारात निकली भोपालगढ़ कस्बे के भनंगों की ढाणी से । अशोक पुत्र सगराम भनंगा की शादी क्षेत्र के ही नाड़सर गांव निवासी रामलाल ग्वाला की पुत्री सुशीला के साथ तय थी। इसको लेकर दूल्हा बने अशोक की बारात नाड़सर के लिए 51 ट्रैक्टर पर रवाना हुई और दूल्हा खुद भी ट्रैक्टर चलाते हुए सबसे आगे रवाना हुआ एवं पीछे 50 ट्रैक्टरों पर करीब 150 बाराती भी शामिल थे ।

Editorial
Next Story
Related News
X
