Dr. Joshi
राजसमन्द : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी (Dr. C. P. Joshi) ने कहा है कि खनन कार्य और अधिक वैज्ञानिक ढंग एवं नवीनतम तकनीक इस्तेमाल के साथ किया जाए तथा यह प्रयास छोटे स्तर तक हों तो बेहतर होगा। इससे खनन सुरक्षित व आसान बनेगा एवं व्यवसाय शिखर पर जाएगा।
उन्होंने इसके लिए सीडॉस, रीको व खान विभागीय उच्चाधिकारियों को निर्देशित भी किया। परम्परागत निर्यात के अलावा अलग-अलग राज्यों एवं अलग-अलग देशों में मार्बल-ग्रेनाइट व अन्य पत्थर का निर्यात हों, तभी व्यवसाय की गति तेजी से बढ़ेगी। डॉ. जोशी बुधवार को यहां यहां मार्बल गैंगसॉ एसोसिएशन सभागार में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय (International) पत्थर प्रौद्योगिकी सम्मेलन के नवां संस्करण ग्लोबल स्टोन टेक्नोलॉजी फेरम-2023 सम्मेलन
(Global Stone Technology Ferrum-2023)
को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। सेंटर फॉर डवलपमेंट ऑफ स्टोन्स (सीडॉस) एवं रीको के संयुक्त तत्वावधान में उक्त दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर राजसमन्द में अन्तर्राष्ट्रीय सेमीनार (International seminar) हों ताकि अधिकाधिक एंटरप्रेन्योर यहां आए एवं यहां के उद्यमियों को नई तकनीक का लाभ मिल सके।
समारोह में रीको के प्रबन्ध निदेशक एवं सीडॉस एक्जीक्यूटिव कमेटी चेयरमैन शिवप्रसाद नकाते ने सभी का स्वागत करते हुए सम्मेलन के सम्बन्ध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज यूरोपीय देशों में खनन व प्रोसेसिंग कार्य में विभिन्न तरह की नवीन तकनीक मौजूद है तथा हम भी यहां मार्बल, ग्रनोइट, फैल्सपार व क्वार्ट्स आदि उद्योगों में ऐसी तकनीक इस्तेमाल कर कम समय एवं पूर्ण सुरक्षित तरीके से अपने व्यापार को और अधिक आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने सीडॉस एवं रीको की ओर से इस व्यापार को बढ़ावा देने के लिए संचालित गतिविधियों व भावी कार्यक्रमों के साथ ही जयपुर में होने वाले स्टोन मार्ट आदि की जानकारी देते हुए कहा कि हम नवीनतम तकनीक अपनाकर ऐसे सशक्त बनें कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में मजबूती के साथ व्यापार कर सकें। सम्मेलन के माध्यम से और नवीन तकनीक से रूबरू होकर उद्यमी अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएंगे। समारोह में जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना, सीडॉस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकुल रस्तोगी, फैडरेशन ऑफ इण्डियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के बलविन्दर सिंह आदि उपस्थित थे। अतिथियों ने दीप प्रगवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
प्रारम्भ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिसिंह राठौड़, मार्बल गैंगसॉ एसोसिएशन अध्यक्ष रवि शर्मा, मधुसूदन व्यास व शांतिलाल कोठारी ने पगड़ी, उपरणा व श्रीनाथजी की छवि भेंटकर विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। रजनीष वागरेचा, गोवर्धन लड्ढा, सुनील तापड़िया, मदनलाल चौधरी, पुष्कर श्रीमाली, दीपक कांकरिया, नानालाल सार्दुल, गोविन्द सनाढड्य, राकेष जैन, नरेन्द्र खटोड़, हिम्मत बाबेल, राकेष लड्ढा, ठाकुर चपलोत, अम्बालाल व हेमंत सहलोत सहित एसोसिएषन सदस्यों ने अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
अंत में मार्बल गैंगसॉ एसोसिएषन अध्यक्ष रवि शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके बाद हुए विभिन्न सत्रों में सीडॉस की ओर से आमंत्रित पत्थर उद्योग तकनीक में विभिन्न क्षेत्रों के विषेषज्ञों ने अपने-अपने विषयों पर पत्रवाचन व प्रस्तुतीकरण के माध्यम से नवीनतम तकनीक जानकारी दी जो स्टोन खनन एवं प्रसंसकरण में कार्यरत उद्यमियों के लिए अत्यंत उपयोगी रहेगी। सम्मेलन के दूसरे दिन गुरूवार को इटली के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुतीकरण किया जाएगा एवं आर्किटेक्ट्स की उद्यमियों के साथ चर्चा होगी ।
Editorial

Editorial

Next Story