Inflation Relief Camp
जयपुर : नगर निगम ग्रेटर क्षेत्र में आयोजित हो रहे महंगाई राहत षिविर को लेकर आमजन में भारी उत्साह है। सुबह 9 बजे से ही आमजन कतारों में लग कर रजिस्ट्रेषन करवा रहे है मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्राप्त कर रहे है। महंगाई राहत कैम्पों (Inflation Relief Camp) के अन्तर्गत अब तक कुल 2 लाख 97 हजार 713 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया। बुधवार को 31 हजार से अधिक लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया तथा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्राप्त किया।
ग्रेटर आयुक्त महेन्द्र सोनी भी महंगाई राहत षिविरों का निरन्तर निरीक्षण कर रहे है तथा अधिकारियों को आवष्यक दिषा-निर्देष भी दे रहे है । महेन्द्र सोनी (Mahendra Soni)
ने बताया कि महंगाई राहत षिविर में गर्मी के मौसम को देखते हुए आमजन के लिए कूलर, टैन्ट, पेयजल आदि की व्यवस्था को सुनिष्चित करने के निर्देष अधिकारियों को दिये गये है। जिससे षिविर में आये हुए आमजन को परेषानी ना हो। सोनी ने अधिकारियों को निर्देष दिये है कि कैम्प का मिषन मोड में प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन हो तथा आमजन को मौके पर ही राहत प्रदान की जाये । वार्डवार 2 दिवसीय प्रषासन शहरों के संग अभियान (च्) एवं महंगाई राहत षिविर साथ-साथ एक ही स्थान पर आयोजित किये जा रहे है। बुधवार को विद्याधर नगर जोन में सामुदायिक भवन, सेक्टर-4, झोटवाड़ा जोन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तेजाजी मन्दिर के पास गोकुलपुरा, मालवीय नगर जोन में पार्षद कार्यालय वार्ड 129 न्यू लाईट कॉलोनी, पुलिया के नीचे, में आयोजित किया गया।
नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर 02.05.2023 से 04.05.2023 तक वार्ड संख्या 1 से 20, वार्ड संख्या 25 मुरलीपुरा जोन का षिविर आयोजित किया जायेगा। इसी के साथ 7 जोन के 37 स्थानों पर स्थाई महंगाई राहत षिविर लगाये गये है। जहां आमजन 10 योजनाओं से संबंधित पंजीकरण करवाकर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्राप्त कर रहे है। बुधवार को लगे षिविरों में कुल 31 हजार से भी अधिक रजिस्टेउन हुए जिसमें मुख्यमंत्री निःषुल्क बिजली योजना में 8 हजार 688, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 3 हजार 972, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 7 हजार 028 एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 7 हजार 028 सहित अन्य योजनाओं में कुल 31 हजार से भी अधिक रजिस्ट्रेशन हुए ।

Editorial

Editorial

Next Story