Free children's school
भरतपुर : हीरादास स्थित विजय नगर कॉलोनी में शिक्षक दिगंबर सिंह द्वारा संचालित निःशुल्क बाल पाठशाला (Free children's school) बाल पाठशाला में अमित ने अपने परिवार सहित बाल पाठशाला में पढने वाले बच्चों के साथ अपने विवाह की प्रथम वर्षगांठ पर बच्चों को पढ़ाई से संबंधित स्टेशनरी जैसे पेन, पेंसिल, रूल, रबड़, कॉपी एवं मिठाई वितरण किया। अमित ने समाज में संदेश देते हुए कहा कि हम इधर- उधर जाकर अपने पैसे का दुरुपयोग करते हैं हमें जरूरतमंद लोगों को उनकी जरूरतमंद की चीजें उपलब्ध करानी चाहिए या जरूरतमंद लोगों के पास जाकर उनकी जरूरत की चीजें उनको गिफ्ट कर अपनी खुशियों में उनको खुशी देकर अपनी खुशियों को दोगुना करना चाहिए। जिससे जरूरतमंद लोगों की जरूरतें भी पूरी होती रहेंगी और जिससे एक बहुत बड़ी खुशी भी मिलती है और समाज में एक बदलाव भी आएगा। अमित के परिवारीजन पाठशाला के बच्चों को देखकर बहुत प्रसन्न हुए और पूरी टीम को इस कार्य करने के लिए धन्यवाद दिया । मिशन फॉर द हेल्थ सोसायटी अध्यक्ष वीरपाल सिंह तथा पाठशाला संरक्षक प्रेम सिंह अम्वेश अध्यापक ने दंपत्ति परिवार को बधाई देकर उनको धन्यवाद प्रकट किया इस अवसर पर दंपत्ति परिवार के सदस्य तथा संदीप कुमार पूनम कुमारी अभिषेक कुमार आदि उपस्थित रहे।
Editorial

Editorial

Next Story