Ashish Joshi

कानोड़ : नगर के जोशीला तालाब की पाल के पास वार्ड 14 के केसरपुरा में आमलिया बावजी मंदिर पर आयोजित तीन दिवसीय पंच कुंडीय श्री भैरव शक्ति रूद्र यज्ञ एवं कलश महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित हवन यज्ञ में 51 जोड़ों ने आहुतियां दी।
मंदिर के भोपा भेरूलाल गायरी पार्षद ने जानकारी में बताया कि यज्ञशाला में निर्मित पांच विशाल हवन कुंडों में 51 जोड़ों ने आहुतियां दी। आचार्य आशीष जोशी (Ashish Joshi) के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्थापित देवी देवताओं का पूजन कर शिखर अभिषेक किया गया। मंदिर से जुड़े गिरिराज सुथार के अनुसार अधीवासन के तहत कलश एवं ध्वजा दण्ड को पुष्प, जल, वस्त्र आदि का अधिवाशन कराया गया। सायंकाल से भजन संध्या का आयोजन हुआ। बुधवार को दोपहर सवा बारह बजे मंदिर पर ध्वजा दंड एवं कलश चढ़ाया जाएगा।
Editorial

Editorial

Next Story