Pratahkal - Udaipur News Update -Youth robbed from a young man injured by overturning a car
उदयपुर : जिले के बेकरिया थाना पुलिस (Police) ने उदयपुर (Udaipur) आ रहे एक युवक की कार पलटने से घायल हुए एक युवक की मदद करने के बजाए कुछ युवकों ने उसके साथ लूटपाट (Robbery) कर ली। इस मामले में प्रकरण दर्ज होने के दो घंटे बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के पास से लूटी गया माल बरामद किया है।
थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि मोहम्मद रियाज शेख पुत्र अब्दुल गफूर शेख निवासी गणेशनगर पायड़ा ने मामला दर्ज करवाया कि वह कोटड़ा से उदयपुर आ रहा था। इस दौरान रास्ते में उखलियात सुरंग के पास में कार के आगे अचानक एक जानवर आने से उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर एक चट्टान पर चढ़कर तीन-चार बार पलटकर व हाईवे के नीचे उल्टी गिर गई। इससे उसके हाथ, सीने में चोट आने के कारण वह बाहर निकलने में असमर्थ था। इसी दौरान दो युवक आए और दोनों युवकों ने कार की खिड़की में हाथ डाकर उसके गले से दो तोला सोने की चैन, और मोबाईल निकाल लिया। वह जैसे-तैसे कर कार से बाहर निकला और बाहर निकलकर देखा तो करीब 8-10 लोग खड़े थे । उसने इन लोगों को डांटा कि कार पलटने पर मदद करने के बजाए लूटपाट कर रहे हो तो दो युवक उसे गाली-गलौच करते हुए रवाना हो गए। इस दौरान एक व्यक्ति ने बताया कि लूटपाट करने वाला एक युवक लक्ष्मण है जो इसी टनल में काम करता है। इस पर उसने अपने साथी को फोन किया, जो आया और उसे कार को क्रेन से उदयपुर भेजने के लिए कहकर लिफ्ट लेकर उदयपुर आ गया। इस दौरान उसके साथी ने उसे बताया कि वह क्रेन लेकर वापस आया तो दो युवक कार में सामान चोरी कर रहा था, जब इस युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से पर्स मिला और अन्य सामान मिला। युवक ने अपना नाम लक्ष्मण बताया और पूर्व में लूटपाट करने वाले का नाम नारायण बताया जो इसी क्षेत्र में जीप चलाता है।
इस कार से स्टेपनी और अन्य सामान गायब था। पुलिस ने मामला दर्ज कर हैड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह, कास्टेबल कुलदीपसिंह, हिमांशु राठौड, पुष्कर मेघवाल, रामकृष्ण की टीम ने लक्ष्मण उर्फ लच्छाराम पुत्र खींमाराम मीणा निवासी घाटानाड़ी बेकरिया व नारायण पुत्र मोतीलाल मीणा निवासी लाली का खेत बेकरिया को प्रकरण दर्ज होने के दो घंटे में गिरफ्तार कर उससे लूटी गई सोने की 2 तोला वजनी चेन व कार से लूटी गई बेट्री व स्टेफनी बरामद की गई। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Editorial

Editorial

Next Story