✕
महिला पहलवानों ने मारी बाजी, जीती चैम्पियनशिप
By EditorialPublished on
स्व. उस्ताद अम्बालाल चौधरी स्मृति दंगल में चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला हरिदासजी की मगरी की महिला पहलवानों (Women Wrestlers) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए वीर पद्मिनी का खिताब पूनम गमेती ने अपने नाम किया। इसी वजन वर्ग में पलक सोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तृतीय स्थान पर अखाड़े की ही तरुणा परदेसी रही वहीं उदयपुर केसरी में द्वितीय स्थान पलछिन जाट का रहा। तृतीय स्थान पर अखाड़े की महिला पहलवान पल्लवी सोनी रही।

x

उदयपुर : स्व. उस्ताद अम्बालाल चौधरी स्मृति दंगल में चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला हरिदासजी की मगरी की महिला पहलवानों (Women Wrestlers) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए वीर पद्मिनी का खिताब पूनम गमेती ने अपने नाम किया। इसी वजन वर्ग में पलक सोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तृतीय स्थान पर अखाड़े की ही तरुणा परदेसी रही वहीं उदयपुर केसरी में द्वितीय स्थान पलछिन जाट का रहा। तृतीय स्थान पर अखाड़े की महिला पहलवान पल्लवी सोनी रही। अखाड़े के उस्ताद ओम प्रकाश सेन ने सभी विजेता पहलवानों का सम्मान किया और बताया कि महिला पहलवानों को सुबह- शाम राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के कुश्ती कोच हेमंत अठवाल, किशोर मल्होत्रा, हरीश यादव, केशूलाल भील द्वारा कुश्ती का परीक्षण दिया जाता है । व्यायामशाला के संचालक क्रिष सेन ने बताया कि पुरुषों में भी व्यायामशाला के पहलवानो ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में रनरअप रही और पुरूष वर्ग में पंकज ओड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उदयपुर (Udaipur) किशोर का खिताब हासिल किया। अंकित ओड़ ने उदयपुर वीर लव का खिताब जीता। इसी वजन वर्ग में मनीष नाटवंश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हितेश कुमावत ने उदयपुर कुमार में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तुषार ओड़, भाग्य जैन, लक्ष्यराज यादव, अजय ओड़, नीरज ओड़, राजीव ओड़ ने अपने अपने वजन वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
