✕
उदयपुर केसरी बनने पर करण का स्वागत
By EditorialPublished on
आयड़ स्थित गंगू कुंड व्यायामशाला में अंबालाल उस्ताद की स्मृति में दूसरे उदयपुर केसरी ( Udaipur Kesari) दंगल का आयोजन किया गया जिसमें उदयपुर के सभी अखाड़ों के पहलवानों ने भाग लिया। उस्ताद श्री लक्ष्मण सिंह अर्जुन उस्ताद अखाड़े के करण खोखावत ने सुपर हेवी वजन श्रेणी के ओपन खिताब में उदयपुर केसरी का खिताब अपने नाम किया तो महिला पहलवानों में व्यायामशाला की वर्षा खोखावत ने उदयपुर महिला केसरी का खिताब जीता।

x
उदयपुर : आयड़ स्थित गंगू कुंड व्यायामशाला में अंबालाल उस्ताद की स्मृति में दूसरे उदयपुर केसरी ( Udaipur Kesari) दंगल का आयोजन किया गया जिसमें उदयपुर के सभी अखाड़ों के पहलवानों ने भाग लिया। उस्ताद श्री लक्ष्मण सिंह अर्जुन उस्ताद अखाड़े के करण खोखावत ने सुपर हेवी वजन श्रेणी के ओपन खिताब में उदयपुर केसरी का खिताब अपने नाम किया तो महिला पहलवानों में व्यायामशाला की वर्षा खोखावत ने उदयपुर महिला केसरी का खिताब जीता। उदयपुर कुमार में अखाड़े के रंजीत सरदार ने पहला स्थान प्राप्त किया व खिताब जिता। सभी का अखाड़े पर सम्मान किया गया व अन्य खिताब दीपक डांगी उदयपुर केसरी सेकंड, सतीश डांगी उदयपुर लव द्वितीय, चेतन सरदार उदयपुर किशोर तृतीय, मोहित राठौर उदयपुर बाल बसंत तृतीय रहे। इस मौके पर गणेश राजोरा, मांगीलाल कटारिया भारत राजोरा, पार्षद देवेंद्र साहू, विवेक नागदा, दीपक राजोरा, डॉ. धर्मेंद्र राजोरा, जगदीश सोनी, डॉ. हिमांशु राजोरा, महेंद्र राजोरा, आशीष निमावत, करण खोखावत, विवेक साहू, प्रांजल शर्मा, चाहत जैन आदि मौजूद थे। यह जानकारी व्यायामशाला के कुश्ती प्रशिक्षक व संचालक संचालक डॉ. हरीश राजौरा ने दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
