Pratahkal - News Update - Respect of Patwari Anjali Goyal
भुसावर : हलैना निवासी मूलचंद गुप्ता (Mulchand Gupta) की पुत्री अंजली गोयल (Anjali Goyal) का संयुक्त स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण (Passed Combined Graduate Examination) करने के बाद सीएजी विभाग (CAG Department) के सीएलजी में ऑडीटर पद पर चयन होने पर नगर निगम की पार्षद व भाजपा (BJP) कार्यकारिणी की सदस्य शिवानी दायमा और समाजसेवी राजूराजा पथैना ने शॉल व दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया और उन्हे आगे की सफलता का आशीर्वाद भी दिया। शिवानी दायमा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाऐं छुपी हुई है। शहरों की भांति ग्रामीण क्षेत्र में बेहतरीन सुविधा नहीं होने के बाद भी क्षेत्र की बेटियां परीक्षाओं को पास कर दिनो दिन बड़े-बड़े पदों पर पहुंच रही हैं। क्षेत्र के समाजसेवी राजू ने कहा कि अंजली की सफ लता से युवाओं को शिक्षा लेकर अपना भविष्य तय करना चाहिए जिससे उन्हे भी सफलता हासिल हो सके। इस मौके पर बबीता सैनी, चिरोजा देवी, पंकज चौधरी, माया देवी, मीनू आदि ने भी अंजली का सम्मान किया ।

Editorial

Editorial

Next Story