✕
आज यहां लगेंगे महंगाई राहत कैंप
By EditorialPublished on
जिले में महंगाई राहत कैंप (Inflation relief camp), प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत 31 मई बुधवार को जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में शिविर लगाये जाएंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवचरण मीना (Shivcharan Meena) ने बताया कि उपखंड देवली के ग्राम हिसामपुर एवं बीजवाड़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में, उपखंड निवाई के ग्राम खणदेवत के राजकीय उच्च माध्यमिक (Higher secondary) में एवं उपखंड टोडारायसिंह के ग्राम गोपालपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में महंगाई राहत शिविर आयोजित होंगे।
_202305311352295393.jpg)
x
_202305311352295393.jpg)
टोंक : जिले में महंगाई राहत कैंप (Inflation relief camp), प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत 31 मई बुधवार को जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में शिविर लगाये जाएंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवचरण मीना (Shivcharan Meena) ने बताया कि उपखंड देवली के ग्राम हिसामपुर एवं बीजवाड़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में, उपखंड निवाई के ग्राम खणदेवत के राजकीय उच्च माध्यमिक (Higher secondary) में एवं उपखंड टोडारायसिंह के ग्राम गोपालपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में महंगाई राहत शिविर आयोजित होंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले के शहरी क्षेत्र में नगर परिषद टोंक के वार्ड 34, 35 व 36 के लिए पशु चिकित्सालय धन्ना तलाई में, उपखंड देवली के शहरी क्षेत्र में वार्ड 6 के लिए सामुदायिक भवन हरिजन मौहल्ला देवली में शिविर आयोजित होगा। एडीएम ने बताया कि निवाई के वार्ड 19 व 33 के लिए अम्बेडकर सामुदायिक भवन में, मालपुरा के वार्ड 23 व 24 के लिए राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय आयुर्वेदिक औषधालय के पास एवं टोडारायसिंह के वार्ड 15 के लिए अंसारी सराई बुद्ध सागर रोड़ टोडारायसिंह में महंगाई राहत एवं प्रशासन शहरों के संग शिविर आयोजित होंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
