Pratahkal - News Update - Aam Aadmi Party
टोंक : आम आदमी पार्टी अजमेर (Aam Aadmi Party Ajmer) संभाग प्रभारी सह- प्रभारी व सुल्तानपुर माजरा दिल्ली (Delhi) विधायक मुकेश अहलावत (Kesh Ahlawat) की निवाई विधानसभा क्षेत्र में 1 जून को सुबह 9.30 बजे विशाल पदयात्रा निकाली जायेगी। आम आदमी पार्टी टोंक के मीडिया (Media) प्रभारी जगदीश वर्मा ने बताया कि पदयात्रा बैरवा धर्मशाला, मरमट मौहल्ला से शुरू होकर निवाई बस स्टैंड होते हुए बड़ा बाजार, चार भुजा मन्दिर, सब्जी मंडी, जैन मंदिर, कंकाली माता मंदिर होते हुए वहां से वापस निवाई थाना बड़ी का मन्दिर अहिंसा सर्किल को होते हुए मरमट मौहल्ला में जाकर समाप्त होगी । उन्होने बताया कि पदयात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष हीरालाल शर्मा, कीर्ति पाठक, कैसर काठात, टोंक-सवाई लोकसभा अध्यक्ष मुकेश भूप्रेमी, टोंक जिलाध्यक्ष हनुमान सैन व उपाध्यक्ष सभी जिले के विंग के जिलाध्यक्ष, एससी, एसटी यूथ, व्यापार, किसान विंग, लोकसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं सर्किल इंचार्ज व कार्यकर्ता भाग लेंगे।
Editorial

Editorial

Next Story