Pratahkal - Mumbai Updates - Maharashtra board 10th result will be declared soon
मुंबई : महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education) आने वाले कुछ दिनों में एसएससी यानी दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा। महाराष्ट्र बोर्ड ने 25 मई को एचएससी बोर्ड परीक्षा (HSC board exam) का परिणाम घोषित (Result declared) किया जिसमें पास प्रतिशत 91.25% रहा।
महाराष्ट्र बोर्ड के अधिकारी के अनुसार, इस सप्ताह के अंत तक कक्षा 10वीं के परिणाम ऑनलाइन घोषित किए जाएंगे। अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्र आधिकारिक वेबसाइटों पर नतीजे मार्क्स के साथ देख सकते हैं। हालांकि बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तौर पर एसएससी 10वीं का रिजल्ट जारी होने की तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है। लेकिन रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जून के पहले सप्ताह में एसएससी बोर्ड रिजल्ट आ जाएंगे। महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा 2 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 15 लाख 77 हजार 256 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
हाल के वर्षों को देखें तो पता चलता है कि MSBSHSE एचएससी रिजल्ट के कुछ दिनों बाद ही एसएससी रिजल्ट भी जारी करता है। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट नजर बनाये रखें।
Editorial

Editorial

Next Story