Pratahkal - Main News - Ganga Dussehra: A crowd of devotees gathered
हरिद्वार : गंगा दशहरा (Ganga dussehra) पर्व मनाने के लिए मंगलवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा घाट (Ganga Ghat) पर पहुंचनी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। बृजघाट और तिगरी धाम घाट पर धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। इस दौरान घाट पर हर हर गंगे की गूंज से वातावरण भक्ति में हो गया। भीड़ और जाम से बचने के लिए श्रद्धालुओं का सुबह 4 बजे से ही घाटों पर आना शुरू हो गया था।
श्रद्धालुओं ने घाट पर बने मंदिरों में पूजा अर्चना कर सूर्य देव को जल देकर परिवार के सुख समृद्धि कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं साधुओं को आटा चावल उड़द गुड़ दान किया। प्रशासन ने तिगरी में जाम की समस्या उत्पन्न ना हो इसके लिए उन्होंने पहले ही पार्किंग का इंतजाम किया था । गोताखोर भी बराबर गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु पर बराबर नजर रखे हुए थे।
Next Story