Pratahkal - Jaipur - 'It seems this time the public will tell me by repeating back'

जयपुर : दिल्ली (Delhi) दौरे पर राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने मंगलवार को मीडिया से रूबरू होकर फिर बड़ा सियासी संदेश दे दिया । गहलोत ने कहा, लगता है इस बार लोग मुझे वापस रिपीट करके बताएंगे, सब नेता, कार्यकर्ता धैर्य रखो, मौके मिलेंगे, दोबारा जीतकर आएं उस अनुसार मैं अपनी इंपॉर्टेंट भूमिका रख रहा हूं। सीएम अशोक गहलोत के इस बायन से उनका मैसेज साफ है कि वो मुख्यमंत्री पद पर ही रहेंगे। सीएम पद पर कोई बदलाव नहीं होगा। गहलोत ने विधानसभा चुनाव के लिए भी संदेश दे दिया है कि लगता है लोग मुझे वापस रिपीट करके बताएंगे। यह सचिन पायलट और उनके खेमे के साथ प्रदेश की जनता के लिए बड़ा मैसेज माना जा रहा है। सीएम अशोक गहलोत को राजनीति का जादूगर इसीलिए कहते हैं कि वो एक तीर से कई निशाना अपने बयानों से साध लेते हैं।
'मैं अपनी इम्पॉर्टेंट भूमिका रखूं, वो मैं रख रहा हूं
सीएम गहलोत से जब मीडिया (Media) ने पायलट की भूमिका और सहयोग पर सवाल किया, तो गहलोत बोले कि वो पार्टी में हैं और पार्टी में हैं तो क्यों नहीं करेंगे। मेरे लिए अब पद मायने नहीं रखते हैं। मेरे लिए मायने रखता है कि मैं जिन्दगी में तीन बार मुख्यमंत्री बना हूं। आप समझ नहीं पा रहे हैं या मैं समझा नहीं पा रहा हूं। 3 बार सीएम और केंद्रीय मंत्री बनना मायने रखता है। मुझे सब कुछ पार्टी ने दिया है। सोनिया जी और राहुल जी ने मुझ पर विश्वास किया है और प्रियंका जी का भी योगदान था । मुझे काम करने के इतने चांस दिए हैं तो आज मेरी ड्यूटी बनती है कि मैं वो काम करूं जो हाईकमान चाहे, किसी प्रकार हम जीतकर आएं। मैं अपनी इम्पॉर्टेंट भूमिका रखूं। वो मैं रख रहा हूं और जो मुझसे हो सकता था 5 साल के अंदर गवर्नेस देने में, योजना बनाने में, उसमें मैंने कमी नहीं रखी है। राजस्थान पूरा प्रदेश जानता है। अब चाहे मोदी जी आओ, चाहे अमित शाह जी आओ, मेरा दावा है कि जनता सच्चाई समझ जाएगी कि काम किसने किया है। वो ( मोदी-शाह ) राष्ट्रीय राजनीति की बात करने लग जाते हैं।
'ऐसा लगता है इस बार लोग मुझे वापस रिपीट करके बताएंगे'
गहलोत बोले- मुझे लगता है कि इस बार जनता सरकार रिपीट कर सकती है। वैसे तो माई-बाप जनता ही है। वो जो फैसला करेगी मंजूर होगा। मुझे एहसास होता है जब मैं दौरे पर जाता हूं। जिस तरह युवा, महिलाएं सब मिलते हैं, अति उत्साह उन लोगों के अंदर है। मैं उनसे मिलता भी हूं। जगह-जगह रूककर बात करता हूं मीटिंग करता हूं। ऐसा लगता है कि इस बार लोग मुझे वापस रिपीट करके बताएंगे। चाहे वो कितना ही धन बल भाजपा वाले खर्च करेंगे। अभी भी वो झूठी बातों को लेकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। मेरे और मेरी सरकार (Government) के बारे में उनके पास कहने को कुछ नहीं है। इसलिए मेरा ध्येय वही है।
Editorial

Editorial

Next Story