Pratahkal - Crime Mumbai Update - Jewelery shop owner shot dead, accused arrested
मुंबई : कांदिवली में रविवार को गणेश नगर लालजी पाड़ा में ज्वेलरी शॉप (Jewelry shop) के मालिक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने आरोपी (Accused) को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार हुआ है। आरोपी का नाम रोहित पाल है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फौरन ट्रेन पकड़कर फरार हो गया था। वहीं ये पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिसमें आरोपी रोहित पाल 32 वर्षीय मनोज सिंह चौहान को गोली मारते हुए नजर आ रहा है। वहीं सीसीटीवी में वो कमर में पिस्टल लगाकर जाते हुए भी दिखाई दे रहा है। आरोपी घटना के बाद स्टेशन पर भाग गया। आरोपी स्टेशन के सीसीटीवी (CCTV) में भी कैद हुआ है। हत्या की वजह तो अभी पूरी तरह से सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों की माने तो शुरुवाती जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह प्रेम प्रसंग है।
Next Story