Pratahkal-mumbaimainrajasthan-Acharya Mahashraman

मुंबई ( प्रा.सं.) । आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) के महाराष्ट्र (Maharashtra) प्रवेश के बाद प्रवास व्यवस्था समिति मुंबई की टीम ने अध्यक्ष मदनलाल तातेड के साथ उन्हें नंदनवन की प्रगति से अवगत कराया। आचार्य महाश्रमण ने समिति एवं श्रावक समाज से कहा कि मुंबई श्रावक समाज उत्साह के साथ अच्छा काम करता रहे। प्रवास व्यवस्था टीम के अध्यक्ष तातेड एवं टीम में आध्यात्मिक उत्साह रहे। आगंतुकों के साथ मैत्री भाव रहे। आदमी को मौके पर संयम रखना चाहिए। कभी-कभी आदमी को झुकना भी पड़ सकता है। समिति के सामने लंबा प्रवास का अवसर है। संपूर्ण महाराष्ट्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक विकास होता रहे।
समिति अध्यक्ष मदनलाल तातेड ने स्वागत किया। महामंत्री सुरेंद्र कोठारी, तेरापंथी सभा मुंबई के कार्याध्यक्ष नवरत्न गन्ना, महाराष्ट्र प्रवेश संयोजक किशनलाल डागलिया, युवक परिषद् के राष्ट्रीय सहमंत्री भूपेश कोठारी, समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवरलाल कर्णावट, चांदरतन दुग्गड ने विचार रखे। संचालन मुख्य प्रबंधक मनोहरलाल गोखरू ने किया। महामंत्री महेश वापना ने बताया कि प्रवेश सहसंयोजक देवेंद्र डागलिया, महिला मंडल अध्यक्ष रचना हिरण, प्रोफेशनल फोरम मंत्री दिलखुश मेहता, अणुव्रत समिति मुंबई अध्यक्ष कंचन सोनी व टीम का सहयोग रहा । जवरीमल नोलखा नवरत्न दुग्गड भगवतीलाल धाकड़ मूलचंद लोढ़ा विजयसिंह संचेती पंकज भटेवरा विनोद कोठारी ललित कोठारी भीमराज कच्छारा अंजू कोठारी जयश्री मेहता अविनाश इंटोदिया मनोज सिंघवी सक्रिय रहे । कोषाध्यक्ष गौतम कोठारी ने यह जानकारी दी।

Editorial

Editorial

Next Story