Pratahkal-Shri Ram Katha will be organized from June 1 to June 9

नदबई (प्रा.सं.) । सुभद्रा सेवाकुंज प्रांगण में आदर्श टैगोर शिक्षा समिति के तत्वाधान में 1 से 9 जून तक श्री तुलसी पीठाधीश्वर रामानंदाचार्य पदम विभूषण रामभद्राचार्य महाराज द्वारा अपने श्रीमुख से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामजी की पावन जीवन गाथा के कथा अमृत का रसपान कराया जाएगा। कार्यक्रम की आयोजक सुभद्रा देवी ने बताया कि गुरुवार 1 जून से शुक्रवार 9 जून तक प्रतिदिन सांय 5 से 8 बजे तक कुम्हेर रोड स्थित सुभद्रा सेवा कुंज प्रांगण में कथावाचक रामभद्राचार्य महाराज के श्री मुख से भक्तों को भगवान श्रीराम की कथा का रसपान कराया जाएगा।
समिति के निदेशक सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में बालक योगेश्वर दास बद्रीनाथ धाम, रामचंद्र दास उत्तराधिकारी तुलसीपीठ तथा बागेश्वरधाम से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सहित अनेकों दिव्य संत कथामृत गाथा में भाग लेकर आशीर्वचनो से श्रद्धालुओं को लाभान्वित करेंगे।
उन्होने बताया कि कथा का शुभारंभ 1 जून को प्रातः 6:30 से भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकालकर किया जाएगा। 2 जून को श्री राम जन्मोत्सव कथा, 3 जून को श्री राम बाललीला, 4 को श्री विश्वामित्र आगमन व अहिल्योद्धार, सोमवार 5 जून को श्री राम जानकी विवाह उत्सव, मंगलवार 6 जून को श्री राम बनवास एवं केवट एवं गंगा पार प्रसंग, 7 जून को श्री राम- भरत मिलन, 8 जून को सबरी प्रसंग बालीवध एवं सुंदरकांड तथा 9 जून शुक्रवार को रावण वध एवं
श्रीरामराज्याभिषेक की कथा का अमृत पान श्री मुख से कराया जाएगा एवं 10 जून को महायज्ञ एवं प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसके अलावा रविवार 4 जून रात्रि 9 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। श्रीराम कथा का सीधा प्रसारण सांय 5 बजे से 8 बजे तक सत्संग चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।
Editorial

Editorial

Next Story