✕
प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा और विधायक पारीक भिडे
By EditorialPublished on
राजस्थान में कांग्रेस (Rajasthan Congress) के भीतर लगातार घमासान की खबरें आ रही हैं। कलह सिर्फ अशोक गहलोत और सचिन पायलट (Ashok Gehlot and Sachin Pilot) तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कांग्रेस के दूसरे नेता भी अब सार्वजनिक कार्यक्रमों में भिड़ते नजर आ रहे हैं। अजमेर के बाद अब सीकर में सरकारी बैठक के दौरान जिले की प्रभारी मंत्री के सामने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) सीनियर कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक (MLA Rajendra Pareek) से भिड़ गए। दोनों में इतनी अधिक गर्मा गरमी हुई क

x

सीकर (एजेंसी) । राजस्थान में कांग्रेस (Rajasthan Congress) के भीतर लगातार घमासान की खबरें आ रही हैं। कलह सिर्फ अशोक गहलोत और सचिन पायलट (Ashok Gehlot and Sachin Pilot) तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कांग्रेस के दूसरे नेता भी अब सार्वजनिक कार्यक्रमों में भिड़ते नजर आ रहे हैं। अजमेर के बाद अब सीकर में सरकारी बैठक के दौरान जिले की प्रभारी मंत्री के सामने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) सीनियर कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक (MLA Rajendra Pareek) से भिड़ गए। दोनों में इतनी अधिक गर्मा गरमी हुई कि एक दूसरे को हद में रहने की चेतावनी दे डाली। इस तकरार का वीडियो अब सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, सीकर में सोमवार दोपहर 12 बजे सरकार की घोषणाओं को लेकर सीकर की प्रभारी मंत्री और उद्योग मंत्री शकुंतला रावत कलेक्टर दफ्तर में बैठक ले रही थीं। इस बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और सीकर के कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक भी मौजूद थे।
सीकर के नवलगढ़ रोड पर पानी की निकासी और फोर लेन प्रोजेक्ट के मुद्दे पर डोटासरा जब अफसरों से जबाब तलब करने से लगे तो राजेंद्र पारीक बोलने लगे।
- डोटासरा और राजेंद्र पारीक के बीच तू तू मैं मैं
पारीक के बीच में बोलने पर डोटासरा पारीक पर भड़क गए और पारीक को हद में रहने की हिदायत दे डाली। इस पर राजेंद्र पारीक ने भी पलटवार किया। डोटासरा को कहा, 'आपको शर्म आनी चाहिए' इस पर दोनों के बीच बहस तेज होने लगी। पारीक विधानसभा में सभापति और कांग्रेस के सीनयिर नेता हैं।
- भाजपा ने कांग्रेस की कलह पर कसा तंज
कांग्रेस की कलह पर भाजपा (BJP) नेता कांग्रेस की गुटबाजी पर चटकारे ले रहे हैं। जयपुर ग्रामीण (Jaipur Rural) से सांसद राज्यवर्धन राठौड़ (MP Rajyavardhan Singh Rathore) ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में पूरी लड़ाई ही कुर्सी और सत्ता की है। राजस्थान में पांच महीने बाद विधानसभा चुनाव हैं। कांग्रेस नेता अपने इलाके में विकास कार्य पूरा करवाने के लिए अफसरों पर दबाब बना रहे हैं, लेकिन कांग्रेस नेताओं में आपस में भी वर्चस्व की जंग चल रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
