✕
पुलिस पर गलत जांच का आरोप, टंकी पर चढ़ा युवक
By EditorialPublished on
12 वीं रोड चौराहे के पास बरकतउल्ला स्टेडियम रावण का चबूतरा मैदान में बनी पानी की टंकी पर एक युवक अपनी मां और बहन के साथ टंकी पर चढ़ गया। युवक का नाम अशोक है। युवक पाली जिले के सिराणा गांव का बताया जा रहा है। उसने आरोप लगाया कि पूर्व में उस पर झूठे मुकदमे लगा दिए गए पुलिस जांच के नाम पर उसके परिवार को प्रताड़ित कर रही है इसलिए निष्पक्ष जांच नहीं की जाए तब तक वो टंकी से नीचे नहीं उतरेगा।

जोधपुर (कासं) । 12 वीं रोड चौराहे के पास बरकतउल्ला स्टेडियम रावण का चबूतरा मैदान में बनी पानी की टंकी पर एक युवक अपनी मां और बहन के साथ टंकी पर चढ़ गया। युवक का नाम अशोक है। युवक पाली जिले के सिराणा गांव का बताया जा रहा है। उसने आरोप लगाया कि पूर्व में उस पर झूठे मुकदमे लगा दिए गए पुलिस जांच के नाम पर उसके परिवार को प्रताड़ित कर रही है इसलिए निष्पक्ष जांच नहीं की जाए तब तक वो टंकी से नीचे नहीं उतरेगा। उसके साथ उसकी मां और बहन भी टंकी पर ही चढ़ी हुई है। शास्त्री नगर थाना अधिकारी जोगिंदर सिंह युवक से समझाइश कर रहे हैं। फिलहाल अपनी मांगों को लेकर युवक अड़ा हुआ है।
इधर युवक के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलने के बाद शास्त्री नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचे थाना अधिकारी जोगिंदर सिंह ने युवक से समझाइश की। फिलहाल यूवक और उसका परिवार अपनी मांगों को लेकर पड़ा हुआ है। इधर नागरिक सुरक्षा की टीम भी मौके पर पहुंची है। युवक की टंकी पर चढ़ने की जानकारी लगते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Editorial
Next Story
Related News
X


